5th September: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वाले अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं, इन पर भी मंडराएगा आर्थिक संकट

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आर्थिक तौर दिन अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। घर के किसी सदस्य की ओर से तोहफा मिलेगा। आप कुछ भावुक भी महसूस करेंगे। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होने से आपकी चिंता दूर होगी। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
व्यापार: नई डील करने का मौका मिल सकता है। क्वालिटी पर आप अधिक ध्यान दें।

5th September Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mithun Kark Singh Vrischik Makar Meen And More

नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका प्रमोशन होने की भी संभावना है।
परिवार: रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। परिजनों के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा।
लव: जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: मानसिक स्थिरता के लिए आप मेडिटेशन का सहारा लें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। यदि आप शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। कुछ लोगों का गलत व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना सीखें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
व्यापार: यदि आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेते हैं तो आप उस पर टिके रहें। दूसरों के बहकावे में ना आएं।
नौकरी: आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। कुछ अनुभवी लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र का घर आना हो सकता है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आपके बीच तनाव संभव है।
स्वास्थ्य: यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो दूषित वातावरण में जाने से परहेज करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

अतीत की बातों को याद कर दुखी होने की जगह आप अपने वर्तमान और ध्यान दें। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज पूरे करने की आवश्यकता है नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रु शत्रु से संभलकर रहें।
व्यापार: अपने प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है।
नौकरी: पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने ना दें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपके रूठे व्यवहार के कारण रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: पेट में इंफेक्शन हो सकता है। यह सब गलत खान पान का ही नतीजा है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 10 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत सकारात्मक होगी। आपको स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी। आप अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए जमकर परिश्रम करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापारियों को भी मनचाहा लाभ हो सकता है। रूपए पैसे का लेनदेन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
व्यापार: यदि आप कोई बड़ा कर्ज या बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको दोबारा सोच लेने की आवश्यकता है।
नौकरी: काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
परिवार: पिता द्वारा दी हुई किसी जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाएंगे। आप पर उन्हें काफी गर्व महसूस होगा।
लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में तनाव कम होगा।
स्वास्थ्य: काम का बढ़ता हुआ प्रेशर आपको तनाव दे सकता है। आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। किसी करीबी मित्र की मदद से आपकी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है।
व्यापार: केवल काम की बातों पर ध्यान दें। इधर इधर की बातों में ज्यादा समय नष्ट ना करें।
नौकरी: दफ्तर में चल रही राजनीति का आप शिकार हो सकते हैं। आप पर कोई गलत आरोप लग सकता है।
परिवार: घर के मुद्दों पर बातचीत करते समय आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। अपने बड़ों की बातों को महत्व दें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।
स्वास्थ्य: समय पर भोजन करें और देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:37
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आपको नकारात्मकता की अनुभूति हो सकती है। इस समय आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएं। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा।
व्यापार: गैर जरूरी खर्चों से आपको बचना होगा नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आ सकती है।
नौकरी: आप अपना परिश्रम जारी रखें और व्यर्थ की बातों से दूर रहें। जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
परिवार: रिश्तों की गरिमा बनाकर रखें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी।
लव: जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। खुद पर काबू रखें और बात को ज्यादा ना बढ़ाएं।
स्वास्थ्य: खाने पीने में लापरवाही के कारण गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताकर आपकी सोच सकारात्मक और संतुलित होगी। घर के किसी बड़े सदस्य की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में अच्छे धन की प्राप्ति होगी।
व्यापार: पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
नौकरी: वर्कलोड अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे।
परिवार: घर का वातावरण शांत रहेगा। आज आपको किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
लव: जीवनसाथी का समर्थन प्राप्त होगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप घूमने फिरने का आनंद उठाएंगे।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण कुछ समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की जरूरत है। लापरवाही के कारण बनते हुए कार्यों में रुकावट आ सकती है। व्यापारी पेपर वर्क करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। युवाओं को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
व्यापार: आज जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है।
नौकरी: नौकरीपेशा जातकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
लव: लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके पार्टनर शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सजग रहें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। यदि किसी करीबी के साथ रिश्ते में दूरियां आ गई है तो समय के साथ आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इस समय आपको धैर्यवान रहना होगा।
व्यापार: यदि आप अपने नुकसान की भरपाई करना चाहते हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करना होगा।
नौकरी: दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा।
परिवार: आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है।
लव: रोमांटिक लाइफ में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपको और प्रयास करना होगा।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

नकारात्मक स्थिति में अपना मनोबल बनाए रखें। कोई भी परेशानी आने पर उससे घबराने की जगह उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय उचित नहीं है। जल्दबाजी महंगी पड़ सकती है। यदि कोई शारीरिक समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
व्यापार: शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नौकरी: यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए समय उचित है।
परिवार: घर में चल रहे हैं तनाव को खत्म करने के लिए आपको कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं।
लव: वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवन साथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा।
स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

जो विद्यार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। अपने काम को बेहतर ढंग से पूरे करने के लिए आप और कड़ी मेहनत करें।
व्यापार: आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आप मानसिक रूप से काफी बेहतर महसूस करेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। एक दूसरे को आप पर्याप्त समय देंगे।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:33
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो अपने सामान की सुरक्षा स्वयं ही करें नहीं तो उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो आप व्यर्थ के झंझटों में पड़कर अपना समय नष्ट कर बैठेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आप किसी भी तरह का रिस्क लेने में घबरा आएंगे नहीं।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को मनचाहा लाभ हो सकता है। साझेदार के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा।
नौकरी: दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी।
परिवार: भाई या बहन से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। माता पिता का सहयोग आपको मिलेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करना होगा अन्यथा आपके बीच अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी। आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, September 5, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion