Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 6th August: मीन राशि वाले हो सकते हैं आज षड्यंत्र का शिकार, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपका जिद्दी स्वभाव आपके और आपके अपनों के लिए कोई मुसीबत खड़ी कर सकता है। अपने व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करें। अगर लेनदेन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो आपको अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
व्यापार: किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको अपनी वर्तमान गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

नौकरी: कार्यभार अधिक रहेगा। हो सकता है आप नौकरी बदलने का भी मन बनाएं।
परिवार: घर की समस्याओं पर बड़े बुजुर्गों के साथ विचार विमर्श हो सकता है जिसका सकारात्मक नतीजा मिलने की संभावना है।
लव: जीवनसाथी का रोमांटिक मिजाज आपको खुश कर देगा। आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सजग रहें। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी मेहनत आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। बच्चों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। उन्हें अपने अनुभवों के आधार पर काम करने दें। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
व्यापार: आय के नए स्रोत बनेंगे। आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपको कोई जिम्मेदारी भरा कर कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप समय का ध्यान रखें और छोटी छोटी गलतियां करने से बचें।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या हो सकती है। अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। झूठ का सहारा लेने से बचें।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
गलत बातों से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दे नहीं तो क्षमता होने के बावजूद भी आप काफी पीछे रह जाएंगे। किसी करीबी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।
व्यापार: यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कानूनी बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में आपको काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें।
परिवार: अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है।
लव: जीवनसाथी पर बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती है।
स्वास्थ्य: अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:37
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

अपनी मानसिक स्थिति का अधिक ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंता ना करें। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। आमदनी में इजाफा होने की संभावना है।
व्यापार: व्यवसाय में उन्नति होगी। आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी।
नौकरी: करियर से जुड़ी चिंता सताएगी। अगर आप बेरोजगार हैं तो हो सकता है आपको रोजगार मिलने में कुछ और विलंब हो ।
परिवार: घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। आपको नकारात्मकता महसूस हो सकती है।
लव: जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएं।
स्वास्थ्य: खुद को तनावमुक्त रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:22
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 11 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि आप नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तों में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है।
व्यापार: आपको बेहतरीन रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। अनुभवी लोगों की सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
नौकरी: तरक्की का संकेत मिल रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का परिणाम मिल सकता है।
परिवार: पैसों को लेकर भाइयों के साथ कहासुनी हो सकती है। मर्यादित रहें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। प्रेमी/प्रेमिका की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
स्वास्थ्य: योग, मेडिटेशन का सहारा लें। इससे आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आप काफी शांति और सुकून महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। आप काम से जुड़े फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। पैसों के मामले में किस्मत का साथ मिलेगा। कम प्रयास में अच्छे धन की प्राप्ति होगी।
व्यापार: कुछ उतार चढ़ाव आएंगे, लेकिन बावजूद इसके आपके काम योजना के अनुसार पूरे होंगे।
नौकरी:काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है।
परिवार: घर में चल रहा विवाद शांत होगा और माहौल में सुधार आएगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
लव: जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। प्रेमी जोड़ों का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा।
स्वास्थ्य: खाने पीने में लापरवाही ना करें। समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
घरेलू जिम्मेदारियों को आप बहुत ही संजीदगी से निभाएंगे और अपनों का भी सहयोग आपको मिलेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपकी लापरवाही महंगी पड़ेगी।
व्यापार: बिजनेस से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें और ना ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपना पक्ष बहुत ही सोच समझकर रखें।
लव: प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आपका पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है तो एक दूसरे पर आपका भरोसा और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आ सकता है। खानपान की आदतों में कुछ बदलाव करें
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कोई भी वादा करने से पहले अपनी क्षमता को ध्यान में जरूर रखें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री में आ रही बाधा दूर होगी।
व्यापार: रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने से आपको लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे।
परिवार: आपकी किसी समस्या का हल ढूंढने में आपके बड़े मदद कर सकते हैं। रिश्तों में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ डेट पर जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य: अगर आप बार बार बीमार पढ़ते हैं तो अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रताप 6:15 से 8:25 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

दिन काफी सकारात्मक रहेगा। आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। आप अपने कार्य पूरे जोश और उत्साह के साथ पूरे करेंगे। आर्थिक मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है।
व्यापार: यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसा लेने से बचें।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
परिवार: घर के वरिष्ठ लोगों का प्यार और आशीर्वाद आपको मिलेगा।
लव: प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। आप अपने रिश्ते को विवाह में बदलने का भी निर्णय ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
विपरीत परिस्थितियों में भी आप धैर्यवान रहेंगे और आपकी हर मुश्किल आसानी से हल हो जाएगी। काम से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें।
व्यापार: साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखें।
नौकरी: अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं तो जल्दबाजी में फैसला ना लें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ सैर सपाटे पर जाने की योजना बन सकती है। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन कुछ कठिन रहेगा। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।
स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है और आपको उन पर गर्व महसूस होगा। आर्थिक रूप से आप किसी की मदद कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने बजट का भी ध्यान रखना होगा।
व्यापार: पैसों से जुड़ा लेनदेन सावधानी से करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव संभव है गुस्सा और जल्दबाजी से बचें
परिवार: घर में किसी धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। अपनों की मदद से अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़े फैसले आप पूरे आत्मविश्वास के साथ ले पाएंगे।
लव: प्रेम जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। एक दूसरे के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: बिना सोचे समझे किसी भी दवाई का सेवन ना करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी।
व्यापार: आपके काम योजना के अनुसार पूरे होंगे और बड़ा आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है।
नौकरी: दिन काफी व्यस्त रहेगा। हो सकता है आपको अतिरिक्त कार्य करने पड़े।
परिवार: बिना सोचे समझे घर के मामलों में अपनी राय ना दें। अपने बड़ों के फैसलों का सम्मान करें।
लव: जीवनसाथी के गलत व्यवहार की वजह से आप काफी तनाव और दबाव महसूस करेंगे। आपको खुलकर अपने साथी से बात करनी चाहिए।
स्वास्थ्य: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











