Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
6th October Rashifal: देवी मां की कृपा से आज इन राशियों की पूरी होगी मनोकामना, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी और आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी।
व्यापार: तरक्की का कोई बेहतरीन अवसर मिल सकता है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें।
नौकरी: आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलेगा। प्रमोशन में आ रही रुकावट को दूर करने में आप कामयाब रहेंगे।

परिवार: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
लव: लव लाइफ पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने पार्टनर की भावनाओं को आहत ना करें।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। आपका कोई निर्णय आपको खुशी भी देगा। दफ्तर में आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे और उच्च अधिकारियों की भी कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
व्यापार: व्यापार विस्तार की योजना बन सकती है। आपको अपने करीबियों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
नौकरी: आपके काम की तारीफ होगी और आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: जीवनसाथी के लिए अगर आप कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है।
स्वास्थ्य: सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
विवाह योग्य जातकों के लिए बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को आज थोड़ा संभलकर रहना होगा। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होने से आपकी बड़ी समस्या का हल हो सकता है।
नौकरी: आप समय पर अपने सभी काम पूरे करेंगे और उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
परिवार: घर के सदस्यों की जरूरत का पूरा ध्यान रखेंगे। जिम्मेदारियों को पूरा करने में अपनों का भी सहयोग मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने के लिए आप उनकी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 10 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की योजनाएं भी बना सकते हैं।
व्यापार: कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो नुकसान होसकता है।
नौकरी: आपके सभी काम आज समय से पहले ही पूरे हो जाएंगे। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: पिता की सेहत में सुधार आएगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी।
लव: जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय भी देंगे।
स्वास्थ्य: शरीर में खून की कमी हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। व्यक्तिगत हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
व्यापार: पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
नौकरी: नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखने होंगे। बेवजह के टकराव से दूर रहें।
परिवार: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। हालांकि अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रोमांटिक संबंध बने रहेंगे। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
स्वास्थ्य: स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:37
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आज घर की जरूरत की कुछ वस्तुओं की आप खरीदारी कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा।
व्यापार: यदि आपने कोई नया व्यवसाय शुरू किया है तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है।
नौकरी: कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। माता-पिता से जुड़ा कोई निर्णय ले सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके बीच का प्रेम और भीगहरा होगा।
स्वास्थ्य: मौसम की वजह से सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3:00 से शाम 5:00 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको बेहतर परिणाम मिलेगा। घर में आज उत्सव सा माहौल रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में यदि आपका पैसा डूबा हुआ है तो आपके नुकसान की भरपाई हो सकती है।
व्यापार: टैक्स संबंधी कोई मामला उलझ सकता है। ऐसे मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
नौकरी: अचानक किसी ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अपनी कीमती चीजों पर पूरा ध्यान दें नहीं तो उनके चोरी होने की संभावना है। यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरूर करें। पिता के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान उनके दिल को ठेस पहुंचा सकती है।
व्यापार: वर्तमान परिस्थिति में सुधार आएगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
नौकरी: अगर आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।
परिवार: माता-पिता के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको काफी बड़ी राहत मिलेगी।
लव: प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। हालांकि आप जल्दबाजी में जवाब देने से बचें।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आय का नया स्रोत बनने की संभावना है। मन में यदि किसी भी बात को लेकर संशय चल रहा है तो घर के सदस्यों के साथ खुलकर अपने मन की बात साझा करें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
व्यापार: मनचाहा मुनाफा मिलने की संभावना है। आपको आगे भी बहुत ही सोच समझकर अपनी रणनीतियां बनानी होगी।
नौकरी: आपको अपना मनचाहा काम करने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे।
परिवार: भाई बहनों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आपका तनाव कम होगा।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य: खानपान के प्रति आपको अधिक सचेत रहने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारी अपनी व्यावसायिक योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। घर की साज सजावट पर आप पूरा ध्यान देंगे और अपनों का भी सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की कमी दूर होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार: कुछ बाधाएं रहेंगी लेकिन आप उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आपके घर के माहौल में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर ज्यादा चिंता ना करें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
घर के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। धार्मिक कार्यों मैं आपकी रुचि बढ़ सकती है और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं।
व्यापार: प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी कोई अटकी भी डील पक्की हो सकती है।
नौकरी: आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है लेकिन आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आप ज्यादा चिंतित ना हों।
परिवार: आपके प्रति घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव बदलाव हुआ रहेगा। आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है।
लव: वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:33
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज किसी मित्र की मदद से आपकी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। इस समय आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की आवश्यकता है। अपने फैसले खुद ही सोच समझकर लें।
व्यापार: यदि आप बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आवेदन करने के लिए दिन अच्छा है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपकी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।
परिवार: घर में चल रहा कलह खत्म होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में निरस्ता रहेगी। पार्टनर का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य: सेहत में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











