Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
6th September: महादेव और देवी पार्वती की कृपा से आज इन राशि वालों के सुख सौभाग्य में होगी बढ़ोतरी
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। आप स्वयं को कई तरह की चिताओं से घिरा हुआ पाएंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय उचित नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जरूरत पड़ने पर अपने गुरुजनों और बड़ों की भी मदद लें।
व्यापार: नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन आप अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद ही इस प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे तो बेहतर होगा।
नौकरी: सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विवादस्पद रहेगा। आपके बीच टकराव संभव है।
स्वास्थ्य: खानपान का ध्यान रखें नहीं तो पेट से जुड़ी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम के साथ आपको खुद पर भी ध्यान देना होगा। हो सके तो अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं या फिर दोस्तों के साथ समय बिताएं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा होगा। आपके व्यवसाय में बढ़त देखने को मिलेगी।
नौकरी: अचानक ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ अनबन होने के कारण माहौल बिगड़ सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से आपकी चिंता दूर होगी। व्यापारियों को कानूनी मामलों में लापरवाही करने से बचने की जरूरत है। आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आप एक बेहद खुशनुमा दिन बिताएंगे।
व्यापार: आपके व्यवसाय परछाई हुई मंदी दूर होगी और आपको मनचाहा लाभ होगा।
नौकरी: कार्यस्थल पर आपको बहुत ही एक्टिव रहना होगा। हो सकता है आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिले।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
लव: आपके जीवन साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में और भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपको कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: सारी नाराजगी भूलकर आप अपने रिश्तों पर ध्यान देने की कोशिश करें। हो सके तो परिजनों के साथ आज अधिक समय बिताएं।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
स्वास्थ्य: यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। हालांकि आपको बहुत ही कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
व्यापार: कोई नया ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
नौकरी: पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें।
परिवार: यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उन्हें लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपको मर्यादित रहना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको स्वयं के लिए अधिक समय निकालने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 11 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट करने की जगह महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा खर्च होने के कारण बजट असंतुलित हो सकता है। आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं नहीं तो मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन आपका तनाव बढ़ा सकता है।
व्यापार: उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना होगा।
नौकरी: काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके हाथ से कोई अच्छा मौका निकल सकता है।
परिवार: घर में चल रही समस्याओं के कारण मन बेहद परेशान रहेगा। आपको समझदारी से बात को सुलझाने की कोशिश करनी होगी।
लव: वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। काम का ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचें। अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहें। कुछ लोग आपके बारे में गलत बातें फैलाकर आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से संभलकर रहें।
व्यापार: बाजार में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन भविष्य में आपको आर्थिक लेनदेन सोच समझकर करने की जरूरत है।
नौकरी: अचानक वर्कलोड बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आप योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। काफी दिनों बाद अपनों के साथ आप खुशनुमा समय बिताएंगे।
लव: यदि आप अपने लव पार्टनर को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो दिन उचित है।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
काम से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपके अपने आपका मनोबल गिरने नहीं देंगे। खासतौर पर माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं।
नौकरी: अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपकी परेशानी का कारण बनेगा।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव: यदि आपकी रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या है तो आप अपने साथी के साथ मिलकर उसे सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: काम का बोझ और तनाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। हालांकि व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपनी समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें। काम के प्रति आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। अपना सर्वश्रेष्ठ दें नहीं तो आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। किसी करीबी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
व्यापार: पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी: आपकी मेहनत सफल होगी और आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुलेगा।
परिवार: रिश्तों में सुधार आएगा। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है।
लव: जीवनसाथी आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है।
स्वास्थ्य: खाली पेट ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:46
शुभ समय: प्रातः 8:20 से 10:20 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। अपनों के लिए आप शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। दिन के दूसरे हिस्से में छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहेगी।
व्यापार: काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
नौकरी: आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगा। आपको उसका उचित परिणाम भी मिलेगा।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पिता की सेहत में बड़ा सुधार आ सकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम करेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के करियर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है।
व्यापार: कोई भी महत्वपूर्ण कागजी काम करते समय जल्दबाजी ना करें। खासतौर पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें।
नौकरी: यदि काम से जुड़ी कोई समस्या है तो आप खुलकर अपने उच्च अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखें। हो सकता है आपकी समस्या का हल मिल जाए।
परिवार: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय बिताएंगे। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी।
स्वास्थ्य: आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आय का नया स्रोत बन सकता है। व्यापारियों को किसी कानूनी मामले से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे। नौकरीपेशा जातकों के किसी कार्य में यदि रुकावट आ रही है तो निराश होने की जगह आप धैर्यवान रहें।
व्यापार: लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिलेगा। आप निवेश आदि से जुड़ा कोई फैसला भी ले सकते हैं।
नौकरी: दफ्तर में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचना होगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका सहयोग मिलेगा।
लव: किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपकी रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। आपको एक दूसरे पर अपना विश्वास बढ़ाने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











