Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
7 सितंबर का चंद्र ग्रहण किन 5 राशियों के लिए खतरनाक? जानें बचाव के उपाय
Lunar Eclipse 2025 Zodiac Effects: 7 सितंबर 2025 को यानी आज साल का दूसरा और सबसे बड़ा पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। जहां कुछ राशि वालों को लाभ और शुभ परिणाम मिलने की संभावना है, वहीं 5 राशियों के लिए यह ग्रहण अशुभ और खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव, आर्थिक हानि और रिश्तों में खटास तक की स्थिति बन सकती है।
ऐसे में जरूरी है कि ग्रहण काल में सही उपाय और सावधानियां अपनाई जाएं, जिससे नकारात्मक असर को कम किया जा सके। आइए जानते हैं, एस्ट्रोलॉजर राखी ने किन राशियों के लिए यह ग्रहण कठिन बताया है और उससे बचाव के लिए क्या करें।
मेष राशि
एस्ट्रोलोजर राखी ने बताया कि 7 सितंबर 2025 यानी आज पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। इसका कुछ राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है जिसमें सबसे पहला नाम मेष राशि का आता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई बुरी घटना घट सकती है, या किसी से लड़ाई हो सकती है। ऐसे में दुष्प्रभावों से बचने के लिए आप नमक का दान ग्रहण के बाद करे।

सिंह राशि
आने वाला चंद्र ग्रहण सिंह राशि के लिए भी कुछ खास नहीं है। सिंह राशि वाले जातकों को इस दिन सावधान रहने की जरूरत है। मगर चंद्र ग्रहण के असर से बचने के लिए खास तरह का उपाय कर आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। छोटा सा सफेद मोती खरीदें और ग्रहण के बाद उसका दान कर दें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों को भी 7 सितंबर को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए खास उपाय करने की जरूरत है। इस राशि के लोग छाया पात्र जो बाजार में आसानी से मिल जाता है उसमें सरसों का तेल भरें और अपनी आंखें और चेहरा देखें और एक रुपये का सिक्का डालें और फिर ग्रहण के बाद उसका दान कर दें। बता दें कि इस उपाय को सभी राशियां कर सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोग भी चंद्र ग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए एक खास उपाय करें। वो ग्रहण के बाद स्नान करें और फिर एक कटोरी चीनी को दान कर दें। आप उससे ज्यादा चीनी भी अपनी सहुलियत के हिसाब से दान कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण परेशानी लेकर आने वाला है। ऐसे में ग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए और शुभ फल की प्राप्ति के लिए चावल का दान करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications