Aaj Ka Rashifal 7th August: आज बन रहा है शिव योग, मेष और कन्या समेत इन राशियों पर होगी धन वर्षा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

निवेश आदि करने के लिए दिन अति उत्तम है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जरूरत से ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाएं। काम के साथ सेहत के लिए भी समय निकालें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

व्यापार: यदि कोई महत्वपूर्ण डील लंबे समय से अटकी हुई है तो आज उसके पक्के होने की प्रबल संभावना है।

7th August Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Kanya Vrishchik Makar Meen And More

नौकरी: अपना मनपसंद कार्य करने का मौका मिलेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम करेंगे।

परिवार: बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। आज आपको मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होगी।

लव: जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपको एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आपको लगातार काम करने से बचना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:38

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

विद्यार्थी इधर उधर की बातों में अपना समय बर्बाद ना करें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। पढ़ाई पर ध्यान दें। उधार देने से आपको बचने की जरूरत है नहीं तो लंबे समय के लिए आपका पैसा फंस सकता है।

व्यापार: फायदेमंद स्थितियां बनी हुई है। आप जो भी निर्णय लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा।

नौकरी: मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की हो सकती है।

परिवार: यदि कोई समस्या है तो परिजनों से खुलकर बात करें नहीं तो रिश्तों में गलतफहमियां या बढ़ सकती है।

लव: जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे।

स्वास्थ्य: पेट में दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आपको अपने करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। आप अपने करीबी और अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आपकी दिनचर्या में कुछ अच्छे और नए बदलाव आ सकते हैं। आप अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे।

व्यापार: आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा।

नौकरी: विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है।

परिवार: भैया या बहन से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता बढ़ाएगी। आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे।

लव: जीवनसाथी का कड़क रवैया आपको दुखी कर सकता है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:27

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

7th August Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Kanya Vrishchik Makar Meen And More

आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। समय के साथ आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। अपने रिश्तों को महत्व दें।

व्यापार: अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। काम का बोझ भी अधिक रहने की संभावना है।

नौकरी: किसी कठिन कार्य को आप बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

परिवार: ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। पिता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आप एक दूसरे से कोई वादा भी करेंगे।

स्वास्थ्य: समय पर भोजन ना करने की आपकी आदत आपको बीमार बना सकती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

घर की समस्याओं को धैर्य और शांति से सुलझाने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। विदेश जाकर काम करने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने से दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी।

व्यापार: यदि पार्टनरशिप में कोई नया व्यवसास शुरू करने वाले हैं तो पेपर वर्क में किसी तरह की लापरवाही ना करें।

नौकरी: बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दे सकते हैं।

परिवार: बड़ों की बातों को नजरअंदाज ना करें। अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें।

लव: जीवनसाथी के साथ चल रही है अनबन खत्म होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन तनावपूर्ण रहेगा।

स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

करियर में प्रगति होगी। ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आमदनी का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों का सामना शांतिपूर्ण तरीके से करें नहीं तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

व्यापार: काम से जुड़ी यात्रा करने का मौका मिलेगा और कोई नया काम भी आपके हाथ लग सकता है।

नौकरी: नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

परिवार: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

लव: जीवनसाथी की ओर से कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। प्रेमी/प्रेमिका पर विश्वास बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:41

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

7th August Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Kanya Vrishchik Makar Meen And More

विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई में आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। काम से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

व्यापार: बिजनेस संबंधी नई गतिविधियों को इस समय स्थगित कर देने में ही आपकी भलाई है।

नौकरी: लंबित कार्यों का बोझ अधिक रहेगा। योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की कोशिश करें।

परिवार: घर में वाद विवाद हो सकता है।।आपको शांत रहने की जरूरत है।

लव: काम के सिलसिले में जीवनसाथी आपसे दूर रहेंगे। ऐसे में आप एक दूसरे को काफी मिस करने वाले हैं।

स्वास्थ्य: रात को हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:17

शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

7th August Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Kanya Vrishchik Makar Meen And More

तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी और आपको खुशखबरी मिल सकती है। यदि पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा।

व्यापार: किसी भी प्रलोभन में ना आएं नहीं तो बाद में आपको केवल पछतावा होगा। अपने व्यावसायिक फैसले सोच समझकर लें।

नौकरी: आप दुगनी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा।

परिवार: घर में चल रही समस्याओं को लेकर बड़े बुजुर्गों से बातचीत हो सकती है। आपको समझदारी से अपना पक्ष रखना होगा।

लव: जीवनसाथी आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है।

स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आप अपने दिन की रोजाना शुरुआत व्यायाम से करें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:6

शुभ समय: 7 बजे से 11:30 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

नकारात्मक विचारों को स्वयं पर हावी ना होने दें। आपको खुद को व्यस्त रखना चाहिए। दिन के दूसरे हिस्से में किसी धार्मिक स्थल पर जाकर आपको सुकून महसूस होगा। पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए दिन उचित नहीं है।

व्यापार: अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो व्यावसायिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपकी अहम भूमिका रहेगी।

नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। इसके अलावा आप समय का भी ध्यान रखें।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ गेट टूगेदर करने का मौका मिलेगा। अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे।

लव: प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है।

स्वास्थ्य: व्यवस्थित दिनचर्या और उचित खान पान के कारण आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:32

शुभ समय: शाम 5:15 से 7:15 तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

बढ़ते हुए खर्चो पर आपको काबू रखना होगा नहीं तो आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दूसरों के विवादित मुद्दों में ना पड़ें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

व्यापार: आपको फायदा मिलने की पूरी संभावना है। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है।

नौकरी: समय पर काम पूरा ना होने के कारण आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

परिवार: आप खुद को अपनों के करीब महसूस करेंगे। परिजनों के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

लव: यदि आपने अपने पार्टनर से कोई वादा किया है तो उसे ठीक तरह से निभाने की कोशिश करें।

स्वास्थ: अच्छी सेहत के लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम करते रहें।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:25

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आप स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। इस राशि के युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यर्थ की बातों से दूर रहें नहीं तो आपका काफी समय बर्बाद हो जाएगा।

व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियों में गति आएगी लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।

नौकरी: कोई कठिन कार्य मिलने से आप काफी परेशान हो सकते हैं। खुद को अपने काम में पारंगत करने का प्रयास करें।

परिवार: घर के बड़े आप से नाखुश रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा और भी मजबूत होगा।

स्वास्थ: सिर में दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:10

शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

समस्याओं से भागने की जगह उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। व्यक्तिगत गतिविधियों में आपका ज्यादा समय जाएगा। काम के प्रति ज्यादा लापरवाही ना करें।

व्यापार: कोई नई चुनौती सामने आ सकती है लेकिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

नौकरी: अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें। सहकर्मियों पर जरूर से ज्यादा भरोसा करना महंगा पड़ सकता है।

परिवार: घर के सदस्यों की आलोचना सुननी पड़ सकती है। आपके अपने आप से थोड़े नाखुश रहेंगे।

लव: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी।

स्वास्थ: सेहत को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। उचित खान पान के साथ पर्याप्त आराम करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:21

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, August 7, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion