Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
सांतवा बड़ा मंगल आज: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए तुरंत करें ये 5 महाउपाय, दूर होंगे सभी संकट और कर्ज
7th Bada Mangal Today Hanuman Ji Upay: आज ज्येष्ठ (जेठ) मास का सातवां बड़ा मंगल है। सनातन परंपरा में बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) का दिन साक्षात संकटमोचन हनुमान जी की असीम कृपा पाने का सबसे पवित्र और अचूक अवसर माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली अपने भक्तों के बड़े से बड़े कष्ट, पुरानी बीमारियां और गंभीर से गंभीर आर्थिक संकट (कर्ज) को पल भर में दूर कर देते हैं। यदि आपके जीवन में लगातार परेशानियां बनी हुई हैं, नौकरी या बिजनेस में रुकावटें आ रही हैं, या फिर आप भारी कर्ज के बोझ से दबे हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ के इस विशेष मंगलवार को किए गए कुछ खास उपाय सीधे हनुमान जी तक पहुंचते हैं और सोई हुई किस्मत को जगा देते हैं। आइए जानते हैं आज सातवें बड़े मंगल की सही पूजा विधि और जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाले 5 अचूक महाउपाय।

सातवां बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा विधि
प्रातः काल स्नान: आज सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के साफ कपड़े पहनें।
संकल्प: हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने बैठकर हाथ में जल लेकर अपनी मनोकामना कहें और पूजा का संकल्प लें।
दीपक और धूप: चमेली के तेल या गाय के घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती लगाएं।
मंत्र जाप: 'ॐ हं हनुमते नमः' या 'ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
आरती: पूजा के अंत में हनुमान जी और भगवान श्री राम की आरती अवश्य करें।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 महाउपाय
सिंदूर का चोला और चमेली का तेल
बजरंगबली को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। आज के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने का यह सबसे अचूक टोटका माना जाता है। इस उपाय को करने के लिए आज शाम के समय किसी नजदीकी हनुमान मंदिर में जाएं और प्रभु को चमेली के तेल में घुला हुआ नारंगी सिंदूर अर्पित करें चोला चढ़ाएं। इसके साथ ही चांदी का वर्क और जनेऊ भी अर्पित करें। यह उपाय आपके जीवन से हर बड़ी से बड़ी विपत्ति और नजर दोष को तुरंत खत्म कर देगा।

पीपल के पत्तों की माला और कर्ज मुक्ति
यदि आप भारी कर्ज से परेशान हैं या धन टिकता नहीं है, तो पीपल के पत्तों का यह उपाय आज ही के दिन करना सबसे उत्तम है। आप इसके लिए पीपल के 11 साबुत पत्ते तोड़ लें। उन्हें साफ पानी से धोकर उन पर लाल चंदन या कुमकुम से 'श्री राम' लिखें। अब इन पत्तों की एक माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें। ध्यान रहे कि यह उपाय करते समय कोई आपको टोके नहीं। इससे आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग
अपनी अधूरी मन्नत और रुकी हुई मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए आज संकटमोचन को उनकी पसंदीदा मिठाई का भोग जरूर लगाएं। इसके लिए आज पूजा के समय हनुमान जी को तुलसी दल के साथ बेसन के लड्डू या ताजी बूंदी का भोग लगाएं। हनुमान जी को बिना तुलसी के भोग अधूरा माना जाता है, इसलिए भोग में तुलसी जरूर रखें। इससे घर में सुख-शांति आती है और हर मनोकामना पूरी होती है।
सुंदरकांड या हनुमान बाहुक का पाठ
यदि घर में क्लेश रहता है, मानसिक तनाव है या कोई अज्ञात भय सताता है, तो आज वाणी और मंत्रों की शक्ति का सहारा लें। आज शाम को घर के मंदिर या हनुमान मंदिर में जाकर घी का एक दीपक जलाएं और बैठकर पूर्ण श्रद्धा से सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। यदि शारीरिक कष्ट या दर्द है, तो हनुमान बाहुक का पाठ करना रातों-रात राहत दिलाता है।
जेठ के बड़े मंगल पर ठंडे पानी और अन्न का दान
बड़े मंगल का असली पुण्य तब तक पूरा नहीं होता जब तक आप सेवा और दान नहीं करते। ज्येष्ठ मास की तपती गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म माना गया है। आप आज के दिन जगह-जगह राहगीरों के लिए ठंडे पानी, शरबत या प्याऊ की व्यवस्था करें। इसके अलावा, जरूरतमंदों या गरीबों को पूड़ी-सब्जी, मौसमी फल (जैसे तरबूज या आम) और चने का प्रसाद बांटें। इस दान से हनुमान जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और आपके भंडार हमेशा भरे रखते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
