Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी
Aaj Ka Rashifal 7th July: रविवार को है ये शुभ योग, इन राशि वालों के जीवन में बढ़ेगी सुख समृद्धि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
काम का प्रेशर महसूस कर सकते हैं। सारी बातों को भूलकर सेहत पर ध्यान दें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
व्यापार: यदि आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने वाले हैं तो फिलहाल उसे टाल देने में ही आपकी भलाई है।

नौकरी: ओवरकॉन्फिडेंस से बचें और अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।
परिवार: अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी किसी परेशानी को दूर करने में घर के सदस्य आपकी मदद करेंगे।
लव: बेवजह का अहंकार आपका रिश्ता खराब कर सकता है। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आपको व्यवस्थित दिनचर्या के साथ सही खानपान की भी आवश्यकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: 8 बजे से 11 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अचानक आर्थिक फायदा होने से पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप जरूरतमंदो की मदद भी करेंगे।
व्यापार: बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए दिन अच्छा है। आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है।
नौकरी: अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप इस अवसर को हाथ से जाने ना दें।
परिवार: घर के किसी सदस्य की वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है। आपको धैर्य से काम लेना होगा।
लव: मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ आपको अपने साथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: यदि आपका ज्यादातर समय लैपटॉप या कंप्यूटर के सामने गुजरता है तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (मिथुन Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को कोई नया साझेदार मिल सकता है। आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं।
नौकरी: वर्तमान नौकरी पर ही ध्यान केंद्रित करें। किसी भी तरह के बदलाव से बचें।
परिवार: परिजनों के साथ अच्छा व्यस्त समय व्यतीत करेंगे। पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। उनकी ओर से कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी आपको मिल सकती है।
लव: जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज ना करें बल्कि अपने महत्वपूर्ण पैसों में उनकी राय जरूर लें।
स्वास्थ्य: खानपान में गड़बड़ी के कारण आज पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो आप ठगे जा सकते हैं।
व्यापार: पुराने किसी संपर्क से लाभ होगा। आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की भी संभावना है।
नौकरी: मनचाहे परिणाम के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप बेरोजगार हैं तो सही दिशा में प्रयास करें।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे।
लव: प्रेमी प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। आज आपके साथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आपको ज्यादा भागदौड़ करने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
विद्यार्थी व्यर्थ की बातों में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें। इस समय की गई लापरवाही भविष्य में आपके लिए महंगी साबित होगी। आज आपको वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
व्यापार: कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रख कर ले नहीं तो आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा।
नौकरी: समय पर अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना पक्ष बहुत ही शांति और समझदारी से रखने की जरूरत है।
लव: हर बात का दोष अपने जीवनसाथी पर डालने से बचें। आज आपको बहुत ही तोल मोलकर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा।
स्वास्थ्य: सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
यदि घर का माहौल ठीक नहीं है तो अपनी समझदारी से आप उसे बेहतर बनाने का प्रयास करें। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी जाने की बजाए बाहर ही सुलझ सकता है। ऐसे में आपको राहत मिलेगी।
व्यापार: मनचाहा मुनाफा होगा और आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं।
नौकरी: सहकर्मी आपकी छवि खराब करने के लिए आपके बारे में कुछ गलत बातें फैला सकते हैं।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमत रहेंगे और उनका सहयोग भी मिलेगा।
लव: प्रेम संबंध विवाह के बंधन में बदल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
सितारे आपके पक्ष में है। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपकी पढ़ाई लिखाई में आ रही बाधा दूर होगी।
व्यापार: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और रुके हुए काम पूरे होंगे।
नौकरी: नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को सराहेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
परिवार: घर में चल रहा विवाद सुलझ सकता है। आज काफी दिनोँ बाद परिजनों के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप भविष्य से जुड़ा कोई निर्णय ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: देर तक खाली पेट ना रहें। इसके अलावा ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से भी बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

दिखावे में ना रहें और अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि किसी करीबी रिश्ते में गलतफहमी हो गई है तो उसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। आप अपनी ओर से भरपूर कोशिश करें।
व्यापार: बड़ा मुनाफा कमाने के लिए गैर कानूनी काम करने से बचें। विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।
परिवार: अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही ना करें। आपके अपने आपसे नाराज हो सकते हैं।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विवादस्पद रहेगा। कोई तीसरा आपके बीच की अनबन का फायदा उठा सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस होगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
वर्कलोड अधिक रहने के कारण आप दबाव महसूस करेंगे। आप ज्यादा सोचने से बचें और सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दें। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है। सही समय पर आपको उनकी मदद मिलेगी।
व्यापार: आर्थिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। विशेष रूप से बड़ा निवेश करने से बचें।
नौकरी: काम से संबंधित आलोचना होने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। आपका कोई काम आज अधूरा ही रह जाएगा।
परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
लव: प्रेमी प्रेमिका के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको समझदारी से अपने बीच के मसले को सुलझाना चाहिए।
स्वास्थ्य: सेहत में अचानक गिरावट आने की संभावना है। यह सब आपकी लापरवाही का नतीजा है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:20 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आप अपने अंदर एक गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे। कठिन परिस्थितियों में भी आप सकारात्मक रहेंगे और हर मुश्किल का सामना डटकर करेंगे। किसी बड़ी समस्या को आप आसानी से सुलझाने में सफल रहेंगे।
व्यापार: आर्थिक फायदा होगा, लेकिन कोई भी नई जिम्मेदारी उठाने से पहले आप पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।
नौकरी: आपको काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा।
परिवार: यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
लव: अपने पार्टनर की क्षमता को ध्यान में रखकर ही उनसे अपेक्षाएं रखें।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार होगा और आपको पर्याप्त आराम भी मिलेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत धीमी होगी। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा, लेकिन दोपहर का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द छुटकारा पाने की कोशिश करें।
व्यापार: व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छा फायदा होगा।
नौकरी: परिस्थितियों में कुछ बदलाव आएंगे। आपको और मेहनत करने की जरूरत है।
परिवार: घर के सदस्यों का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। कठिन समय में आपको उनका सहयोग मिलेगा।
लव: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। आपको अपने साथी का नया रूप देखने को मिलेगा।
स्वास्थ्य: यदि आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो रही है तो आप तुरंत जांच करवाएं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 6:10 से रात्रि 9 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। ऐसे लोगों के साथ का असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपका ज्यादातर समय उससे जुड़ी योजना बनाने में ही व्यतीत होगा।
व्यापार: व्यावसायिक संबंध बनेगा जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
नौकरी: आप दुगनी तेजी से अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारी आपकी जमकर तारीफ कर सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। हालांकि आपको अपने काम के साथ अपने रिश्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
लव: वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है।
स्वास्थ्य: आपको हाथ या पैर में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:22
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











