7th October Rashifal : कैसा रहेगा 7अक्टूबर सोमवार का दिन? पढ़ें अपना भविष्यफल यहां

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए वेतन की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार: किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा।
नौकरी: प्रमोशन में आ रही बाधा दूर होगी। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ाने की भी संभावना है। ऐसे में आप पहले से ही तैयार रहें।
परिवार: भाई या बहन के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखना होगा।
लव: लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Aaj Ka Rashifal 7th October

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

यदि हाल ही में अपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।
नौकरी: अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए समय उचित है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।
लव: प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहद खास रहेगा।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को अनदेखा ना करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

पैसों को लेकर किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। बेहतर होगा आप इन मौका को हाथ से जाने ना दें।
व्यापार: कानूनी मामलों में लापरवाही ना बरतें अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
नौकरी: आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
परिवार: घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर में वाद विवाद हो सकता है।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम करने की भी कोशिश करें। दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहने की संभावना है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है।
व्यापार: काम से जुड़ी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
नौकरी: नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल शांत रहेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
लव: जीवनसाथी पर आपको अपना विश्वास और मजबूत करने की आवश्यकता है। बेवजह का शक आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:33
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

जीवनसाथी के साथ आपको रोमांटिक समय बताने का मौका मिलेगा। आपके रिश्ते में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सही फैसलों की अच्छी नतीजे मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है। ऐसे में घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।
व्यापार: उम्मीद से दुगना फायदा होने की संभावना है। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी।
नौकरी: दफ्तर में काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: अपने घरेलू मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें।
लव: आज जीवनसाथी आपके लिए कोई कीमती उपहार खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

काम का तनाव आपको बीमार बना सकता है। आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने से बचें। आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है।
व्यापार: किसी कागजी काम की अटकने से आपका नुकसान हो सकता है।
नौकरी: अपनी वर्तमान नौकरी पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय आप बदलाव से बचें।
परिवार: घर में चल रही समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई भीवीनिर्णय न लें।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: काम का स्ट्रेस और भागदौड़ के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। काम पर अधिक फोकस करें और व्यर्थ की बातों से दूर रहें। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखें।
व्यापार: अच्छे मुनाफे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
नौकरी: योजना को अनुसार काम पूरे करें और छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें।
परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। अपनों का बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ेगी। आपके बीच का तालमेल बिगड़ सकता है।
स्वास्थ्य: चिंता और तनाव के कारण सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपका वेतन भी बढ़ेगा। यदि जीवनसाथी से आपने कोई वादा किया है तो उसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
व्यापार: यदि हाल में अपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की है तो आपको काफी अच्छा फायदा हो सकता है।
नौकरी: टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही सकारात्मक है। आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
परिवार: घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में अपनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही यादगार रहने वाला है।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

घर में चल रही समस्याओं को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको शांति से बात को सुलझाने का प्रयास करना होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप खुले दिल से खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या है तो आपकी परेशानी का हल मिल सकता है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
व्यापार: यदि आप नए लोगों के साथ व्यवसाय करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह सोच समझकर अपना निर्णय लेना चाहिए।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
परिवार: पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद होने की संभावना है।
लव: जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। प्रेमी/प्रेमिका का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा।
स्वास्थ्य: खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप योग और ज्ञान का सहारा लें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आप एक दूसरे के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे। आपका रिश्ता उतना मजबूत होगा।
व्यापार: अटका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। काम से जुड़ी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनकी मदद भी मिलेगी।
परिवार: घर के सदस्यों के लिए आप कुछ बढ़िया प्लान करने की कोशिश करें।
लव: रोमांटिक लाइफ में समस्याएं बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।
व्यापार: हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई करने का अच्छा मौका मिल सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।
परिवार: घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आज की मुलाकात वाकई में खास रहने वाली है।
स्वास्थ्य: अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने मित्रों से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। आपकी सेल्स का ग्राफ बढ़ेगा।
नौकरी: तरक्की प्राप्त करने के लिए यदि लंबे समय से आप मेहनत कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
परिवार: घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनों का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
लव: आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। प्रेमी/प्रेमिका के साथ चल रही अनबन खत्म होगी।
स्वास्थ्य: आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, October 7, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion