Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
Aaj Ka Rashifal 7th September: आज गणेश चतुर्थी पर बन रहा है महासंयोग, इन 5 राशि वालों के जीवन से दुख दरिद्रता
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
खर्चों में वृद्धि होने के कारण बजट असंतुलित हो सकता है। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएं नहीं तो भविष्य में मुश्किल हो सकती है। काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी करीबी मित्र की ओर से फायदेमंद सलाह मिल सकती है।
व्यापार: इनकम सामान्य रहेगी। किसी ने कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचारकर लें।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों को अधिक समय देने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते में प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
लव: जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके बीच मनमुटाव होने की भी संभावना है।
स्वास्थ्य: अपने दिन की शुरुआत रोजाना हल्के फुल्के व्यायाम से करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम से जुड़े फैसले आप आत्मविश्वास के साथ लेंगे और उसका अच्छा नतीजा आपको मिलेगा। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने लिए भी निकालने की कोशिश करें।
व्यापार: अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आप कुछ नई रणनीतियां भी बनाएंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। बड़े बुजुर्ग परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
लव: जीवनसाथी भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। आपको उनके साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी। मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 10 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। खानपान में लापरवाही के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
व्यापार: गैर जरूरी कार्यों से दूर रहें। कागजी काम करते समय जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सामने आपको ठीक से बर्ताव करना होगा। जोश में आकर कोई भी गलत कदम उठाने से बचें।
परिवार: घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपसे जुड़ी कोई चर्चा भी हो सकती है।
लव: रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आपके बीच का तालमेल और बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: छोटी छोटी बातों पर चिंता करने की आदत आपकी सेहत खराब कर सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आप अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
व्यापार: आपकी मेहनत और सूझबूझ से कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक फायदा भी हो सकता है।
नौकरी: आपकी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
लव: यदि आपने अपने पार्टनर से कोई वादा किया है तो आप उसे पूरा करने में कामयाब रहेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आपको स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
अतीत की बातों को याद करके आप केवल अपना समय नष्ट करेंगे। आपको अपने वर्तमान और आने वाले कल के पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा, लेकिन भविष्य में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। नौकरी हो या व्यापार दिन काफी भागदौड़ भर रहेगा।
व्यापार: व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर होगी।
नौकरी: अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
परिवार: घर के किसी सदस्य का बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा।
लव: यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो बेहतर होगा आप शांति से बैठकर अपने बीच की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: गले में इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर बड़ी सफलता हासिल करेंगे। अचानक आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। उधार देने से बचें।
व्यापार: यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो पार्टनर के साथ मिलजुलकर काम करें। बेवजह के टकराव से दूर रहें।
नौकरी: कार्यस्थल पर आ रहा बदलाव आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है।
परिवार: बाहरी लोगों से अपने घरेलू मामलों को लेकर चर्चा ना करें अन्यथा आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है।
लव: प्रेम जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आपके पार्टनर का रोमांटिक मिजाज आपको काफी प्रभावित कर सकता है।
स्वास्थ्य: आज आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
नकारात्मक प्रवृत्ति की लोगों से दूरी बनाकर रखें। ऐसे लोगों का साथ आपके जीवन पर भी बुरा असर डाल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। काम से जुड़े फैसले आपको बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। खासतौर पर अगर आप बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
व्यापार: यदि लाभ कमाने का कोई मौका मिलता है तो जल्दबाजी में उसे स्वीकार ना करें।
नौकरी: नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। आपका करियर दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा।
परिवार: घर में चल रही किसी परेशानी का अंत होगा और माहौल में सुधार आएगा।
लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। एक दूसरे से आप खुलकर अपने प्रेम का इजहार करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 7 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अपने शब्दों का प्रयोग आपको तोलमोल कर करना होगा। आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुखद रहेगी। आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करेंगे। अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी आपको मिलेगा।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजना बन सकती है, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर भी नजर बनाकर रखने की आवश्यकता है।
नौकरी: यदि उच्च अधिकारी आपको कोई कार्य सौंपते हैं तो आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
लव: प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य: कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से आपको सुकून मिलेगा। आज वाहन का प्रयोग आप बहुत ही सावधानी से करें।
व्यापार: आपको अपने संपर्क का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। अपने प्रयास जारी रखें, जल्द ही आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।
परिवार: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य का विवाह विवाह तय हो सकता है।
लव: अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है।
स्वास्थ्य: यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कुछ प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। उनके सुझाव से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट पर बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। कार्यक्षेत्र में संभलकर रहें। अनुचित और गैर कानूनी कार्यों से दूर रहें।
व्यापार: यदि आप अतिरिक्त आय का नया जरिया ढूंढ रहे हैं तो आपको गलत रास्ते अपनाने से बचना होगा।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है। दफ्तर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। रिश्तों में तालमेल बेहतर होगा।
लव: जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:55 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपनों की भी खुशियों का ख्याल रखना चाहिए। काम को लेकर ज्यादा टेंशन ना लें। यदि वर्कलोड अधिक है तो योजना के अनुसार करने की कोशिश करें। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे।
व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने में ज्यादा सोच विचार ना करें। कोई नई उपलब्धि मिल सकती है।
नौकरी: बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आप बेवजह की बातों को तूल ना दें।
लव: लव पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में नया मोड़ आएगा। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको उनसे सावधान रहना होगा।
व्यापार: लोगों पर तुरंत विश्वास करना आपका भारी नुकसान करा सकता है। इस बात का आज आपको विशेष ध्यान रखना होगा।
नौकरी: काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। अचानक यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको गुस्से से बचना होगा।
लव: यदि जीवनसाथी के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो समय उचित है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: गलत खान पान की वजह से गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











