Aaj Ka Rashifal 8th July: वृषभ, कर्क और कुंभ राशि को व्यापार में होगा बड़ा फायदा, आप भी जानें अपने दिन का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। खोई हुई कोई कीमती वस्तु वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

व्यापार: व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आपकी स्थिति मजबूत होगी।

8th July Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Kark Makar Mesh Dhanu Singh Vrishchik And More

नौकरी: काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही शानदार रहेगी।

लव: सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें।

स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है, लेकिन पर्याप्त आराम करने पर आपको राहत भी मिलेगी।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और कठिनाइयों का सामना पूरी हिम्मत से करेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपके बीच प्रेम और लगाव बढ़ेगा। धन संबंधित मामलों में लापरवाही करने से बचें।

व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। आपके किसी पुराने नुकसान की भरपाई होगी।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचें नहीं तो बात आपकी नौकरी पर आ सकती है।

परिवार: हंसी मजाक में कही हुई कोई बात आपको बुरी लग सकती है। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

लव: जीवनसाथी आपको खास महसूस कराएंगे। प्रेमी प्रेमिका के साथ डेटिंग का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

सीमित आमदनी की वजह से आज आपकी मुश्किलें कुछ बढ़ सकती है। आपको एक सही आर्थिक योजना की जरूरत है। अपनों के प्रति जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह से निभाएंगे। घर के सदस्य आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।

व्यापार: किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी बड़ी समस्या का समाधान होगा।

नौकरी: दफ्तर में काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपका कॉन्फिडेंस उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगा।

परिवार: काफी दिनों बाद परिजनों के साथ घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। आप काफी उत्साहित रहेंगे।

लव: प्रेमी प्रेमिका के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।

स्वास्थ्य: आपको वाहन का प्रयोग आपको काफी संभलकर करने की जरूरत है। यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

ज्यादा अहंकार ना दिखाएं नहीं तो यह आप पर ही भारी पड़ सकता है। किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। आपकी कोई पुरानी याद फिर से तरोताजा हो जाएगी।

व्यापार: विरोधी परास्त होंगे और आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लगेगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।

नौकरी: कोई पेंडिंग काम पूरा होगा सहकर्मियों की भी मदद मिलेगी।

परिवार: माता पिता के साथ आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी गंभीर मुद्दे पर आप उनसे सलाह मशवरा भी करेंगे।

लव: जीवनसाथी के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी जोड़ों को अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सचेत रहें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:42

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

कामकाज से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। किसी खास से किया हुआ कोई वादा आप पूरा करने में सफल रहेंगे। ऐसे में आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

व्यापार: नई तकनीक का इस्तेमाल कर आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें।

नौकरी: दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का हल निकलेगा।

परिवार: भाई या बहन के विवाह की बात पक्की होने से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा।

लव: यदि जीवनसाथी के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। आपके प्रिय काफी बढ़िया मूड में रहेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत जुड़ी समस्या दूर होगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:5

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी और आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। घर की साज सजावट पर आप ध्यान देंगे और आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

व्यापार: यदि आपके हाथ कोई बड़ा आर्डर लगा है तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लापरवाही से बचें।

नौकरी: इधर उधर की बातों में समय नष्ट करने की जगह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। उच्च अधिकारी आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे।

परिवार: किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों का स्नेह और समर्थन पाकर आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

लव: किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने में आप अपने जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: अपनी क्षमता से अधिक काम करने से बचें नहीं तो स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:23

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

घर के बड़े यदि आपको कोई जिम्मेदारी देते हैं तो उसमें आपको ढील नहीं देनी चाहिए। करियर को लेकर आप काफी उलझा हुआ महसूस करेंगे। बिना सलाह मशवरा किए अपने फैसले ना लें।

व्यापार: किसी भी जोखिम भरे कार्य में अपनी किस्मत आजमाने से बचें। वर्तमान में आप जो कर रहे हैं उस पर ही फोकस करें।

नौकरी: यदि आपने नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।

परिवार: रिश्तो में दूरियां कम होगी। आज परिजनों के साथ हंसी मजाक करने का भी मौका मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। आपकी कोई बात उनके दिल को काफी ठेस पहुंचा सकती है।

स्वास्थ्य: अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:20

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

संतान के भविष्य की चिंता सताएगी। उनके करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है।

व्यापार: भागदौड़ भरा दिन रहेगा। काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

नौकरी: प्रमोशन हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा।

परिवार: घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन होगा। ऐसे में दोस्तों और रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा।

लव: प्रेमी जोड़ों को मुलाकात करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। आराम पर ध्यान दें नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:19

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

दूसरों के बहकावे में ना आएं नहीं तो व्यर्थ की बातों में पड़कर आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। यदि लंबे समय से किसी काम के अटकने की वजह से आप परेशान हैं तो आज आपका वह काम पूरा हो सकता है।

व्यापार: प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जल्दबाजी में कोई भी डील पक्की करने से बचना होगा।

नौकरी: काम को बोझ की तरह ना लें बल्कि सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। जल्द ही आपकी किस्मत के सितारे चमकेंगे।

परिवार: पैसों को लेकर भाइयों के साथ बहसबाजी हो सकती है। गुस्से में कोई भी निर्णय लेने से बचें।

लव: जरूरत से ज्यादा अपने साथी से अपेक्षाएं ना रखें नहीं तो आपके हाथ निराशा लगेगी।

स्वास्थ्य:सिर में भारीपन रहेगा और थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:27

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

परिवार में चल रहा विवाद सुलझने से आपको राहत मिलेगी। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए आप मेहनत करने में कोई भी कसर ना छोड़ें। काम से जुड़ा लिया हुआ आपका छोटा सा फैसला आपकी तरक्की तय करेगा।

व्यापार: अचानक कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेना पड़ सकता है। कर्मचारियों की वजह से कोई समस्या हो सकती है।

नौकरी: कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा होगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बनेंगे।

परिवार: माता पिता की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा।

लव: प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। आपको मनचाहा साथी मिल सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सजग रहें। रोजाना कसरत करने से आप तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

सकारात्मक दिन है। आपके काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आर्थिक योजना सफल होने से पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी।

व्यापार: यदि हाल ही में आपने अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कोई बदलाव क्या है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिलेगा।

नौकरी: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है। सफलता मिल सकती है।

परिवार: पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज वे आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकते हैं।

लव: सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत आपकी बेहतर रहेगी, लेकिन आपको खानपान में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। सुख सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च ना करें और बचत पर ध्यान दें।

व्यापार: अटका हुआ मामला सुलझ सकता है और आपको आर्थिक फायदा होगा।

नौकरी: दफ्तर में समय से पहले आपके काम पूरे होंगे। आज आपको स्वयं के लिए भी समय मिलेगा।

परिवार: बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।

लव: प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन फीका रहेगा। किसी कारणवश पार्टनर के साथ मुलाकात टल सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। आपको लापरवाही से बचना होगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:25

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, July 8, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion