Aaj Ka Rashifal 8th September: कैसा रहेगा रविवार 8 सितंबर का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपको किसी नई जगह पर घूमने का अवसर मिलेगा, जहां आपको कुछ अच्छी जानकारियां प्राप्त होगी। अटके हुए काम बनने से आपकी चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है।
व्यापार: व्यवसाय में बढ़त होगी। ऐसे में जिम्मेदारियां और बढ़ सकती है। आपको और बेहतर तरीके से अपने काम पूरे करने होंगे।
नौकरी: काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
परिवार: घर का वातावरण सुखद रहेगा। अपनों के साथ आप सुकून भरा दिन बिताएंगे।
लव: जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। बेवजह शक करने से बचें।
स्वास्थ्य: ज्यादा चिंता और तनाव से बचें। आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

8th September Aaj Ka Rashifal In Hindi

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने में आपको कठिनाई महसूस होगी। ऐसे में आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
व्यापार: कड़ी मेहनत के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के कारण आपको काफी निराशा होगी।
नौकरी: स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें दफ्तर में ज्यादा इधर उधर ना करें नहीं तो आने वाले समय में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
परिवार: घर के वातावरण में सुधार लाने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें।
लव: जीवनसाथी आपके साथ प्यार और सम्मान से पेश आएंगे। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो खानपान में गड़बड़ी ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7:35 तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक होगी। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे और उसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर छोटी सी भी लापरवाही ना करें।
व्यापार: नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आप अपने कंपीटीटर्स को पछाड़कर काफी आगे निकलेंगे।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य करते समय जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपकी गलती के कारण नुकसान हो सकता है।
परिवार: घर में चल रही कोई समस्या दूर होगी और माहौल में कुछ सुधार देखने को मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपको अपने साथी की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य: आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:20 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च ना करें। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे।
व्यापार: साझेदारी में किसी नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। आप सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।
नौकरी: आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे।
परिवार: घर के बड़ों की भावनाओं का सम्मान करें। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है।
लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन में कोई समस्या होने की संभावना है। घर के किसी सदस्य से जुड़ी चिंता आपको सताएगी। आपको अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखने की जरूरत है नहीं तो कोई पुरानी बीमारी बढ़ सकती है।
व्यापार: यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है।
नौकरी: काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आपको उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। अपनों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं।
लव: यदि आपको प्रेम प्रस्ताव मिलता है तो आप जल्दबाजी में उसे स्वीकार करने से बचें।
स्वास्थ्य: दिनचर्या व्यवस्थित रखें और सेहत पर ध्यान दें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय उचित है। यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। किसी करीबी की ओर से आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। आप कुछ बड़े बदलाव करने का भी निर्णय ले सकते हैं।
नौकरी: दफ्तर में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आप पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है।
स्वास्थ्य: खुद पर काम का ज्यादा प्रेशर ना डालें। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो खानपान का ध्यान रखें और समय पर दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य की बात आपको नाराज कर सकती है। आपको संतुलित व्यवहार करना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें।
व्यापार: किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय ठीक नहीं है। अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें।
नौकरी: दफ्तर में अपने काम पर फोकस करें। इधर उधर की बातों में समय नष्ट करने से बचें।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों के बीच अहंकार को ना आने दें।
लव: जीवनसाथी के साथ प्रेम और लगाव बढ़ेगा। प्रेमी) प्रेमिका के साथ आपकी मुलाकात काफी रोमांटिक रहेगी।
स्वास्थ्य: आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। दफ्तर में आप दुगनी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आप व्यापार विस्तार की योजना भी आगे बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय सुखद है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें, आपको मनचाहा परिणाम जरूर मिलेगा।
व्यापार: विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय आगे बढ़ाने का अच्छा मौका भी मिलेगा।
नौकरी: आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके क्षेत्र के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आप अपनों की खुशियों का पूरा ख्याल रखेंगे।
लव: अगर आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह तय हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही समस्या का समाधान होगा और आपके बीच एक बार फिर प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी। हालांकि देर रात तक जागकर काम करने से आपको बचना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी और आपको राहत मिलेगी। आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में काम से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें।
व्यापार: अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपका संपर्क कुछ नए और प्रतिष्ठित लोगों से हो सकता है।
नौकरी: यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। जरूरत से ज्यादा क्रोध करने से बचें।
परिवार: घर से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय आप जल्दबाजी ना करें। आपके लिए अपनों की राय जान लेना भी जरूरी है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके बीच की सारी नाराजगी दूर होगी।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत खुली हवा में सैर करने से करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

रुकी हुई व्यावसायिक योजना पर दोबारा काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपको कुछ अनुभवी लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। मन बेहद प्रसन्न रहेगा।
व्यापार: आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
नौकरी: काम के सिलसिले में की हुई आपकी यात्रा शुभ रहेगी। आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
परिवार: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपनों को पर्याप्त समय देंगे।
लव: यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य: आज आप जमकर अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। पढ़ाई पर उनका पूरा ध्यान रहेगा। ऐसे में आप राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है।
व्यापार: आपका पैसा कहीं अटक सकता है। ऐसे में पैसों से जुड़ी चिंता गहरी होगी।
नौकरी: दफ्तर में एक साथ कई कार्य पूरे करने से बचें। इससे आपसे छोटी छोटी कई गलतियां हो सकती है।
परिवार: घर की साज सजावट में आप कुछ जरूरी बदलाव करेंगे। अपनों का भी सहयोग आपको मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ मुलाकात टल सकती है, लेकिन आपके बीच आपसी समझ अच्छी रहने के कारण कोई समस्या नहीं होगी।
स्वास्थ्य: कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

दोस्तों और परिजनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। बचत पर ध्यान दें और बेवजह के खर्चों से दूर रहें। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।
व्यापार: व्यावसायिक योजनाएं बनाने के लिए दिन उचित है। आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है।
नौकरी: यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें और गलतियां करने से बचें।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें।
लव: जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें नहीं तो आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 9:05 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Desktop Bottom Promotion