Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
9 सितंबर 2025 को बन रहा दुर्लभ योग, इस दिन बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें क्या करें उपाय
9:9:9 Portal Significance: 9 सितंबर 2025 यानी आज दिन मंगलवार एक ऐसा दिन है जब ब्रह्मांड में दुर्लभ योग बन रहा है, जिसे अक्सर 9:9:9 पोर्टल कहा जाता है। इस दिन का खास महत्व इसलिए है क्योंकि यह आपके जीवन में बदलाव, सफलता और समृद्धि लाने की शक्ति रखता है। अंक शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, 9:9:9 का योग उन लोगों के लिए विशेष रूप से प्रभावशाली होता है जो अपने सपनों को सच करना चाहते हैं और अपनी किस्मत में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं। आप सोच रहे होंगे कि 9:9:9 पोर्टल कैसे बन रहा है? दरअसल, कल तारीख है 9-9-2025, 9 तारीख 9 वां महीना और 2025 का योग भी बनता है 9।
ऐसे में इन सभी को मिलाकर जो पोर्टल बन रहा है वो बहुत खास है। ज्योतिष के ज्ञाताओं की मानें तो ये दिन जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला है और आर्थिक कष्ट को दूर करने वाला है। पंडित अरुण कुमार व्यास ने इस दिन के लिए खास उपाय बताए हैं जिन्हें कर आप अपनी जिंदगी की परेशानी से मुक्त हो सकते हैं। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं कि इस दिन ऐसा कौन सा उपाय करें जिससे सोई हुई किस्मत चमक उठेगी।

क्या होता है 9:9:9 पोर्टल?
क्या आपने कभी 9:9:9 पोर्टल के बारे में सुना है? दरअसल, 9 सितंबर 2025 को बनने वाला यह दुर्लभ योग ब्रह्मांडीय ऊर्जा का खास संगम है। अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार संख्या 9 पूर्णता, आध्यात्मिक जागृति और नए आरंभ का प्रतीक मानी जाती है। जब 9वां महीना (सितंबर), 9 तारीख और साल के अंकों का जोड़ भी 9 बनाता है, तो इसे 9:9:9 पोर्टल कहा जाता है।
इस दिन बनते हैं अटके हुए काम
ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इस दिन को ब्रह्मांड और मानव जीवन के बीच गहरा संबंध स्थापित करने वाला समय होता है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन की ऊर्जा आपके जीवन में अटके कामों को गति दे सकती है, सपनों को साकार करने में मदद कर सकती है और नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ा सकती है। यही कारण है कि ज्योतिष और अध्यात्म में 9:9:9 पोर्टल को बेहद शुभ और परिवर्तनकारी दिन माना गया है।
धन प्राप्ति के लिए 9:9:9 पोर्टल योग में करें ये उपाय
पंडित अरुण कुमार व्यास ने बताया कि इस दिन खास उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की वर्षा होती हैं। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को सुबह या शाम 9:09 बजे पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें, कमल मुद्रा (अपने अंगूठे और छोटी उंगली को मिलाएं) बनाएं और उसे अपनी छाती के पास रखें। अब कमल पुष्प पर विराजमान माता लक्ष्मी का ध्यान करें और 9 बार मंत्र का जाप करें:"ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः"। इस उपाय को करने से आर्थिक संकट खत्म हो जाएगा और आपकी तिजोरी पैसों से भर जाएगी क्योंकि ये बात तो सभी मानते हैं कि धन से दुनिया की आधी से ज्यादा परेशानियां तो हल हो ही जाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
