Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
9:9 पोर्टल पर कर लें ये एक काम, हनुमान जी बनाएंगे बिगड़े काम
9:9: Portal Importance: अंक ज्योतिष में आज का दिन बहुत ही खास माना जा रहा है। दरअसल, आज 9:9:9 का शुभ योग बन रहा है जो बहुत खास बताया जा रहा है। अंक ज्योतिष में नंबर 9 को मंगल ग्रह का स्वामी माना जाता है। यह अंक साहस, ऊर्जा, सफलता और प्रगति का प्रतीक है। खास बात यह है कि आज 9 सितंबर 2025 का दिन पूरी तरह से नंबर 9 और मंगल को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन किए गए कार्यों में सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
साथ ही, विशाखा नक्षत्र का संयोग हर प्रयास को सिद्धि और लाभ की ओर ले जाएगा। यदि आप चाहते हैं कि आपके रुके हुए काम पूरे हों और जीवन में सकारात्मकता आए, तो आज घर से निकलने से पहले कुछ खास उपाय करना बेहद शुभ माना गया है।

9:9:9 पोर्टल क्या होता है?
कब से सुनते आ रहे हैं कि 9 सितंबर 2025 को 9:9:9 पोर्टल का योग बन रहा है। ऐसे में मन में ये सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि आखिर ये होता क्या है? दरअसल 9 सितंबर 2025 को बनने वाला यह दुर्लभ योग ब्रह्मांडीय ऊर्जा का खास संगम है। अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार संख्या 9 पूर्णता, आध्यात्मिक जागृति और नए आरंभ का प्रतीक मानी जाती है। जब 9वां महीना (सितंबर), 9 तारीख और साल के अंकों का जोड़ भी 9 बनाता है, तो इसे 9:9:9 पोर्टल कहा जाता है।
हनुमान चालीसा पढ़कर निकलें
आज मंगलवार का दिन है जिसे हनुमान जी का दिन कहा जाता है। साथ में अंक ज्योतिष के हिसाब से 9 का योग भी बन रहा है, जैसे 9 तारीख 9 वां महीना और साल का जोड़ करने पर भी योग बनता है 9। ऐस में इस दिन घर से निकलने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करके चलें आपका दिन मंगलकारी होगा।
लाल रंग का कपड़ा पहनें
आज मंगलवार को घर से निकलने से पहले मन में ये विचार करें कि आपका दिन शुभ होगा और कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही लाल रंग का कपड़ा पहनकर निकलें। लाल रंग हनुमान जी का रंग माना जाता है। ऐसे में आज के दिन सुबह स्नान करने के बाद लाल रंग के कपड़े पहनें और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपके साथ अमंगल होने वाला होगा तो वो भी मगंल में बदल जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
