Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
एक ही महीने में दो बार 999 का दुर्लभ संयोग! शुभ संकेत या विनाश का इशारा?
999 Sanyog 2025: सितंबर 2025 का महीना बहुत ही खास है। आज यानी 18 सितंबर को एक बार फिर से 999 का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा एक महीने में दो बार हो रहा है। पहले 9 सितंबर 2025 को और अब 18 सितंबर 2025 को। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि सितंबर 2025 का महीना कई आपदाओं को संग लेकर आया है। अभी आधा महीना ही गुजरा है और देख-दुनिया के कोने-कोने से अशुभ और प्राकृतिक आपदाओं के समाचार आ रहे हैं। कहीं बादल फट रहा है तो कहीं सुनामी आ रही है।
बीते दिन एक बार फिर से उत्तराखंड में बादल फट गया जिसमें कई लोग लापता हो गए हैं। ऐसे में लोगों के मन में 999 के महासंयोग को लेकर डर पैदा हो गया है। आइए जान लेते हैं कि ये 999 का महासंयोग किस ओर इशारा कर रहा है?
कैसे बन रहा है महासंयोग?
सितंबर के महीने में एक नहीं बल्कि दो बार 999 का महासंयोग बना है। आज भी ऐसा ही महासंयोग है जिसने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। पहले 9 सितंबर 2025 को 999 का महासंयोग था- 9+9+2025= 9 यानी 2025 का योग भी 9 बन रहा था। अब एक बार फिर से 18 सितंबर 2025 को ऐसा ही संयोग बन रहे हैं, जैसे- 1+8+9+2025=9। 18 तारीख का योग 9 बनता है और महीना भी 9वां है और 2025 का योग भी 9 बन रहा है।

आज का महासंयोग कैसा रहने वाला है?
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि 9 मंगल का अंक है और दिन बृहस्पतिवार पड़ रहा है। शास्त्रों में माना जाता है कि मंगल और बृहस्पति दोनों आपस में मित्र हैं तो इस बार वाला 999 का महासंयोग कोई परेशानी की ओर इशारा नहीं है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि आज का दिन लोगों के लिए अच्छा ही रहने वाला है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में मंगल और गुरु का दोष हो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
999 महासंयोग का किस राशि पर पड़ेगा असर
मेष राशि के लोगों के लिए ये संयोग अच्छा रहने वाला है। उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और बिगड़े काम बनेंगे।
वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है और परिवार में सामंजस्य बिठाना होगा।
मिथुन राशि के जातकों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे, और करियर में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि के लोगों को मानसिक शांति का अनुभव होगा और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि के लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी और प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी जो उनके लिए लाभकारी साबित होंगे।
कन्या राशि के लोगों को स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की खास जरूरत है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।
तुला राशि के लोगों के रिश्तों में मजबूती आएगी और दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छी बात है कि उनके गुप्त शत्रु पराजित होंगे, और इस राशि के लोगों का आत्मबल बढ़ेगा।
धनु राशि के लोगों का भाग्य उनका साथ देगा और यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी और धन लाभ के भी शुभ योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि के लोगों को सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा और करियर में आगे बढ़ेंगे।
मीन राशि के लोगों का अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और मानसिक शांति मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
