Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 9th August: आज नागपंचमी पर इन 5 राशियों के लिए बन रहे हैं लाभ योग, बाकी भी जानें दिन का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन काफी व्यस्त रहेगा। अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। काम को लेकर ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचें। पॉजिटिव रहें और अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। युवाओं को अपने करियर पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। व्यर्थ की चीजों से दूर रहें।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजना बन सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

नौकरी: कठिन से कठिन कार्य भी आप सरलता से पूरा कर पाएंगे। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं।
परिवार: घर में चल रहा तनाव खत्म होगा। रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य: रोजाना मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
पैसों का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। संतानपक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने से घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। काफी समय बाद पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है।
व्यापार: अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। कर्मचारी पूरी ऊर्जा के साथ काम में लगे रहेंगे।
नौकरी: दफ्तर में अनुशासित वातावरण रखें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं।
परिवार: पिता के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ काफी अच्छी रहेगी। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज ना करें। विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो लापरवाही ठीक नहीं होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
घर के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आप अपना दिमाग शांत रखें। जल्दबाजी में उठाया हुआ एक कदम आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
व्यापार: नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
नौकरी: तरक्की में आ रही है बाधा दूर होगी। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: घरेलू मुद्दों पर चर्चा करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें नहीं तो आपकी किसी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है।
लव: जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:43
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है। आप अपनी ओर से मेहनत और प्रयास जारी रखें। निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। अपनों की भावनाओं का सम्मान करें। किसी करीबी के साथ अनबन हो सकती है।
व्यापार: कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला अपने बजट को ध्यान में रखकर ही लेना आपके लिए बेहतर होगा।
नौकरी: डेडलाइन का ध्यान रखें नहीं तो उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
लव: प्रेमी/प्रेमिका की ओर से कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए उचित खान पान के साथ आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम भी शामिल करना होगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:38
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यक्तिगत जीवन की बातों का असर काम पर ना पड़ने दें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। ऐसे में जीवन को देखने का आपका नजरिया बदल सकता है।
व्यापार: बिजनेस बढ़ाने की योजना में आ रही रुकावट दूर हो सकती है।
नौकरी: छोटी छोटी गलतियों के कारण उच्च अधिकारी आप से नाखुश रहेंगे। आपको ध्यानपूर्वक अपना काम करना चाहिए।
परिवार: निजी मामलों में बाहर वालों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें नहीं तो बनती हुई बात भी बिगड़ सकती है।
लव: शादीशुदा लोगों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहना होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा। काम में आ रही रुकावट आपको परेशान कर सकती है, लेकिन आपको पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहना होगा। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।
व्यापार: रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।
नौकरी: काम का ज्यादा तनाव लेने से सेहत बिगाड़ सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें।
परिवार: घर से जुड़ी किसी गंभीर समस्या को सुलझाने में आपका बड़ा योगदान रहेगा।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्रेमी जोड़ों की मुलाकात टल सकती है। ऐसे में आपको काफी निराशा होगी।
स्वास्थ्य: स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालें। देर रात तक जागना आपके लिए ठीक नहीं है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें और आगे बढ़ें। काम के सिलसिले में की हुई यात्रा सफल होगी। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। समय के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाना होगा।
व्यापार: आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है नहीं तो कोई करीबी आपके साथ धोखा कर सकता है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।
परिवार: घर का माहौल अशांत रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के बीच सामंजस्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
स्वास्थ्य: ज्यादा चिंता करने की आपकी आदत सेहत बिगाड़ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:1
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 8 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
रिश्तों में चल रही नाराजगी खत्म होगी और आप एक दूसरे का साथ देंगे। आमदनी सीमित रहेगी लेकिन आपकी सारी ज़रूरतें पूरी होगी। अपने खर्चो और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलें।
व्यापार: आर्थिक मामले में सफलता मिलेगी। अगर आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
परिवार: घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। परिजनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
लव: वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
तनावमुक्त रहें और अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान दें। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। घर में चल रही समस्याओं को लेकर बड़े बुजुर्गों से बातचीत हो सकती है।
व्यापार: दिन काफी व्यस्त रहेगा। काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रेशर बढ़ सकता है। आज बॉस की नजर भी आप पर बनी रहेगी।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने से आपके रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आप किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहेगा। किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है।
व्यापार: टैक्स से जुड़े मामले में लापरवाही ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता।
नौकरी: दफ्तर में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा।
परिवार: घर की साज सजावट में बदलाव करने की योजना बन सकती है। अपनों का सहयोग मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी आएगी। आप भी सारे गिले शिकवे भूललकर एक नई शुरुआत करें।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अपनी दिनचर्या में आपको बदलाव करने होंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। आपके द्वारा लिया हुआ कोई निर्णय सही साबित होगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक स्थल पर समय बिताने का मौका मिलेगा।
व्यापार: चुनौतियों के बावजूद आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे।
नौकरी: टारगेट पूरा होगा और आपके लिए तरक्की का रास्ता भी खुलेगा।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। छोटे सदस्यों के साथ भी रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ मनमुटाव हो सकता है। शांति से बात को सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी। आप हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें। अपनों से सलाह जरूर लें। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
व्यापार: रुकी हुई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
नौकरी: करियर में आ रहे उतार चढ़ाव को दूर करने की कोशिश करें।
परिवार: घर की जिम्मेदारियों को ठीक से ना निभाने के कारण पिता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
लव: अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
स्वास्थ्य: अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाकर रखें नहीं तो छोटी छोटी समस्याएं लगी रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











