Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 9th July: इन 4 राशि वालों को होगा आज आकस्मिक धन लाभ, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और अपने फैसले आप बहुत ही आसानी से ले पाएंगे। करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
व्यापार: आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। निवेश संबंधित फैसला जल्दबाजी में ना लें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय तोलमोल कर शब्दों का प्रयोग करें, नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
परिवार: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
लव: प्रेम जीवन में सुखद मोड़ आएगा। आपके साथी आपके सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
पैसों से जुड़ी चिंता गहरी होगी। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। खुद पर काबू रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मन लगाकर पढ़ाई करें।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बन सकती है।
नौकरी: दफ्तर में आपकी लेटलतीफी के कारण उच्च अधिकारी आप से नाखुश रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें।
लव: जीवनसाथी के साथ व्यर्थ की बहसबाजी ना करें। इससे आपके घर का माहौल खराब हो सकता है।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन रहेगा और आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 10:50 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
परिणाम की चिंता छोड़कर यदि आप अपने प्रयासों पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। पुरानी बातों को भूलकर नई ऊर्जा के साथ शुरू फिर से शुरुआत करें।
व्यापार: विस्तार संबंधित योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा।
नौकरी: अचानक ट्रांसफर होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
परिवार: घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करें।
लव: जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आपकी मुलाकात किसी स्पेशल इंसान से हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करने के साथ आपको धैर्यवान भी रहना होगा।
व्यापार: महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपको अच्छा फायदा हो सकता है।
नौकरी: वर्तमान नौकरी को बदलने की योजना बन सकती है। ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
परिवार: घर का माहौल सुखद रहेगा। एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।
लव: यदि जीवनसाथी को आप कोई उपहार देना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा।
स्वास्थ्य: काम के साथ सेहत का भी ख्याल रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ आज आपको समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने पूरे दिन की योजनाएं पहले ही बना लें।
व्यापार: बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफे को अनदेखा ना करें। दोपहर बाद आपके लिए कोई चिंताजनक स्थिति बन सकती है।
नौकरी: अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
परिवार: यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है।
लव: प्रेमी /प्रेमिका के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: पर्याप्त आराम करें खानपान भी संतुलित रखें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:37
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 8:55 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
यदि कोई समस्या है तो इस समय आपको शांत और धैर्यवान रहना होगा नहीं तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने खर्चों पर काबू रखें।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
नौकरी: लगातार हो रही गलतियां आपको मुसीबत में डाल सकती है।
परिवार: अपनों को भी आप समय देने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे।
लव: किसी छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
स्वास्थ्य: खुद को तरोताजा और फिट रखने के लिए आप व्यायाम जरूर करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8:15 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
काम के साथ मौज मस्ती पर भी ध्यान दें नहीं तो मानसिक दबाव बढ़ सकता है और इसका बुरा कर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। घर के सदस्यों के साथ खुलकर अपने मन की बात साझा करें।
व्यापार:यदि आप कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो फिलहाल उसे टाल देने में ही आपकी भलाई है।
नौकरी: तरक्की का सपना पूरा होगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है।
लव: मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ रिश्तों में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
स्वास्थ्य: समय पर भोजन ना करने की आपकी आदत सेहत खराब कर सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 7 ब्जर से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें। ऐसे लोग अपने फायदे के लिए आपसे जुड़ना चाहेंगे। यदि नौकरी के लिए आपने इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
व्यापार: नए कार्य की रूपरेखा बनेगी और जल्द ही क्रियान्वित भी हो जाएगी।
नौकरी: करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। आप इसी तरह मेहनत और प्रयास करते रहें।
परिवार: कुछ करीबी रिश्तेदारों का आना हो सकता है। ऐसे में माहौल काफी अच्छा रहेगा।
लव: सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो थोड़ा धैर्य से काम लें।
स्वास्थ्य सेहत अच्छी रहेगी आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का भी अवसर मिलेगा
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा और आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें।
व्यापार: अच्छे फायदे के लिए आपको कुछ नई तकनीकों का प्रयोग करने की जरूरत है।
नौकरी: कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आज अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी।
परिवार: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपनों के साथ समय बिताएंगे। आप किसी घरेलू मुद्दे को सुलझाने की भी पूरी कोशिश करेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा आपके प्रिय का रोमांटिक अंदाज आपको काफी प्रभावित करेगा।
स्वास्थ्य: डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:20 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आए सकती है। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ेगी। आपको अपनी काबिलियत पर विश्वास रखने की जरूरत है। आज रूपए पैसे के उधार लेनदेन से बचें।
व्यापार: व्यावसायिक मामलों में सभी निर्णय खुद ही सोच समझकर लें।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपना काम ध्यानपूर्वक करने की जरूरत है। छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है।
परिवार: घर की व्यवस्था को लेकर पिता के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। अपना पक्ष समझदारी से रखें।
लव: सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
स्वास्थ्य: क्रोध और तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खुद पर काबू रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 4:45 से 7:20 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
निजी मामलों में बाहरी हुई लोगों को दखलअंदाजी ना करने दें। कुछ लोग आपको बहला फुसलाकर अपना मतलब निकालने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से संभलकर रहें। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।
व्यापार: रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक फायदा भी होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई कठिन कार्य समय पर पूरा हो सकता है। कुछ नया सीखने का भी अवसर मिलेगा।
परिवार: परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों के प्रति भी गंभीर रहना होगा।
लव: रिश्ते में सुधार लाने के लिए दोनों पक्ष को अपनी ओर से प्रयास करने होंगे।
स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन आप उन्हें मुंह तोड़ जवाब देने में सफल रहेंगे। किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा और आज आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा।
व्यापार: मनचाहा मुनाफा होगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्मचारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
नौकरी: विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको अच्छा अवसर मिल सकता है।
परिवार: परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घूमने फिरने के लिए बाहर भी जा सकते हैं।
लव: वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आज जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही अच्छे मूड में रहेंगे।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आप दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











