Aaj Ka Rashifal 9th September: वृषभ, कर्क, सिंह समेत इन 3 राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप पूजा पाठ, हवन आदि में हिस्सा ले सकते हैं। आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपको और मेहनत करने की आवश्यकता है।

व्यापार: बेहतरीन परिणाम के लिए आपको नए तरीकों को अपनाने की आवश्यकता है

9th September Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Singh Tula Dhanu Makar Kumbh Meen And More

नौकरी: मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप पूरी मेहनत और सकारात्मकता के साथ अपना काम करें।

परिवार: भाई या बहन के करियर से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

लव: वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें नहीं तो शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी की दिलचस्पी कम हो सकती है।

स्वास्थ्य: ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा। आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

व्यापार: नए कार्य की योजना बन सकती है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आपके प्रदर्शन में भी सुधार आएगा।

परिवार: घर के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा जो माहौल को और भी बेहतर बनाएगा।

लव: जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ाएगी।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन थकान और तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

मिथुन दैनिक राशिफल (मिथुन Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपसी तालमेल बिगड़ने के कारण घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। काम के प्रति लापरवाही ना करें। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

व्यापार: महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी खुद ही उठाने की कोशिश करें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें।

नौकरी: समय पर काम पूरे ना होने के कारण उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

परिवार: रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। ऐसे में घर का माहौल आपको तनाव दे सकता है।

लव: बिना सोचे समझे अपने लव पार्टनर से कोई भी वादा ना करें, नहीं तो भविष्य में यह आपके बीच खटास की वजह बन सकता है।

स्वास्थ्य: यदि आपको हाई बीपी की समस्या रहती है तो आप क्रोध और तनाव से दूर रहें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।

व्यापार: कुछ चुनौतियां आ सकती है, लेकिन सहयोगियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा।

नौकरी: दफ्तर में कोई नया कार्य मिलने से आप चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको मन लगाकर काम करना होगा। जल्द ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा।

परिवार: यदि आप घर के छोटे सदस्य हैं तो बड़ों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना आपके लिए ठीक नहीं है।

लव: प्रेम जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। एक दूसरे पर आपका विश्वास और बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करें। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। काम को लेकर आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की जरूरत है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

व्यापार: किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है।

नौकरी: सुस्ती और आलस्य का त्याग करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। हो सकता है आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिले।

परिवार: घर की व्यवस्था को लेकर परिजनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं।

लव: वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आपके रिश्ते में अधिक प्रगाढ़ता आएगी।

स्वास्थ्य: कड़ी मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी आएगी। आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

दूसरों की बातों पर ध्यान ना देकर आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। कुछ लोग आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। इसके लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचें।

व्यापार: अधूरे कार्यों को पूरा करना आपके लिए बेहद जरूरी है। लापरवाही महंगी साबित होगी।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखें। आपका अतिआत्मविश्वास आपको शर्मिंदा कर सकता है।

परिवार: घर के बड़े यदि आपको कोई सुझाव देते हैं तो आप उसे पर गौर करें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: जीवनशैली में बदलाव करने का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

पुरानी बातों और यादों को भूलकर एक नई शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। इस मौके को हाथ से जाने ना दें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।

व्यापार: सफलता मिलने में यदि विलंब हो रहा है तो आपको जल्दबाजी से बचना होगा। धैर्यवान रहें, आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

नौकरी: आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न भी रहेंगे। यदि आपके किस कार्य में रुकावट आ रही है तो उसके दूर होने की संभावना है।

परिवार: घर में सुख शांति आएगी। आप बच्चों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के बीच चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

स्वास्थ्य: अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

किसी करीबी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो सारी नाराजगी भूलकर अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

व्यापार: यदि हाल ही में आपने अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किया है तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है।

नौकरी: किसी महत्वपूर्ण कार्य को आप सही समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी तरक्की का सपना जल्द पूरा होगा।

परिवार: आपके व्यक्तिगत जीवन में घर के बड़ों की ज्यादा दखलअंदाजी आपको नापसंद आएगी। हालांकि आप अपनों के विरुद्ध जाकर कोई भी कार्य ना करें।

लव: बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। जीवनसाथी पर दूसरों का गुस्सा निकालने से बचें।

स्वास्थ्य: ज्यादा चिंता का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

समय का ध्यान रखें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपको नुकसान पहुंचाने के अपने प्रयास में विफल हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आप दूसरों की राय लेने की जगह खुद ही सोच समझकर फैसला लेंगे तो बेहतर होगा।

व्यापार: आपके लिए धीरज और धैर्य रखना जरूरी है। अपने वर्तमान कार्य पर अधिक ध्यान दें और उसे ही आगे बढ़ाने की कोशिश करें।

नौकरी: काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको कुछ चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

परिवार: पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप खुलकर अपना पक्ष रखेंगे।

लव: प्रेम संबंध विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

समय का सही इस्तेमाल करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे। पैसों को लेकर यदि कोई समस्या हो रही है तो जल्दबाजी ना करें। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का हल जरूर निकलेगा।

व्यापार: जिम्मेदारियों का बोझ का अधिक रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लें।

नौकरी: आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। इस समय की गई मेहनत आपकी तरक्की तय कर सकती है।

परिवार: आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। माता पिता का सहयोग मिलेगा।

लव: रोमांटिक लाइफ में एक खूबसूरत मोड़ आएगा। आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

रिश्तों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा। खर्चों में हो रही वृद्धि के कारण मन परेशान रहेगा। अपने खर्चों की लिस्ट में आपको कुछ कटौती करनी होगी।

व्यापार: यदि आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ठीक तरह से सोच लेना चाहिए।

नौकरी: डेडलाइन का ध्यान रखें। यदि आपसे लापरवाही होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।

परिवार: पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। हो सके तो परिजनों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए भी जाएं।

लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते में नयापन लाने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: घुटनों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

सारी चिताओं को भूलकर कुछ रचनात्मक गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। किसी करीबी की मदद से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। हालांकि भविष्य में आप पैसों से जुड़े मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है।

व्यापार: जल्दबाजी काम बिगाड़ सकती है। दूसरों के कहने पर कोई भी फैसला ना लें।

नौकरी: यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं तो उच्च अधिकारियों को उसे सौंपने से पहले उसकी जांच जरूर कर लें।

परिवार: घर में चल रही किसी समस्या का समाधान निकलेगा। बड़ों का सहयोग मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा।।अपने प्रिय के प्रति अपना व्यवहार ठीक है।

स्वास्थ्य: सिर दर्द और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, September 9, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion