Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 10th April: मकर राशि वालों का दिन रहेगा शुभ, इनके जीवन में भी आएगी आज खुशियों की बहार
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्यों की सूची पहले ही तैयार कर लें। इससे आप समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। पैसों के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। इस समय आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ की चिताओं और तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो बात को संभाल जा सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपके करियर में जल्द ही एक नया मोड़ देखने को मिलेगा। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप लोहे व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थी अगर उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही बढ़िया होगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपकी ऊर्जा और उत्साह हर किसी को प्रभावित करेगी। आज बॉस आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंप सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। दूसरों के बहकावे में ना आएं अन्यथा बाद में केवल आपके हाथ पछतावा लगेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया तो सारे गिले शिकवे दूर करने के लिए आज का दिन उचित है। मुमकिन है आप उन्हें मनाने में सफल रहें। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आज आपके साथी आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। मुमकिन है आप किसी खास जगह पर डेट के लिए जाएं। पैसों को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप सही जगह निवेश करें। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़े। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपना कोई रुका हुआ काम भी पूरा करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। मुमकिन है आज आपको आपका मनपसंद कार्य करने का भी अवसर दिया जाए। यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका हो सकता है, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो आपको रोजाना ध्यान करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप सुबह जल्दी उठकर पढ़ने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आप घूमने फिरने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। यदि आप किसी नई कंपनी में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि हाल ही में अपने किसी नए व्यापार में निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। एक के बाद एक आपको कई कार्य सौंपे पर जा सकते हैं। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, इसलिए आप सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि ग्राहकों से डील करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग जरा सोच समझकर करें अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान का बुरा असर आपके काम पर पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। आज जरूरत से ज्यादा ही खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको सरप्राइज मिल सकता है। सेहत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। आप घर पर ही भजन, कीर्तन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आपको एक सही आर्थिक योजना के अनुसार आगे बढ़ने की जरूरत है। जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा ना करें। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से परेशानी की जरूरत है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो मुमकिन आपके मार्ग में कोई रुकावट आए, लेकिन आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत में सुधार आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:10 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दूसरों के मामले में बोलने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। व्यर्थ के झंझटों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको छोटी-छोटी गलतियां करने से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव किया है तो आज ग्राहकों को आकर्षित करने के अपने प्रयास में आपको सफलता मिलती नजर आएगी। जल्द ही आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। मुमकिन है आज वे आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने का सुझाव दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप समझदारी से खर्च करेंगे। ऐसे में आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात साझा करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। ऐसे में आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। मुमकिन है आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त हो। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। मुमकिन है आपके बड़े आज आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको उनके व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वर्तमान में जीना जरूरी है यह बात आपको समझने की आवश्यकता है, इसलिए बीती बातों को भूलकर आप एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। बच्चों की शिक्षा आदि को लेकर यदि कोई समस्या हो रही है तो आपकी परेशानी का अंत हो सकता है। आज उनकी पढ़ाई लिखाई पर आपका कुछ पैसा भी खर्च हो सकता है। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में आपको खुले दिन से अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। खुद को फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











