Aaj Ka Rashifal 10th April: इन 2 राशि वालों के जीवन में आएगी आज खुशियों की बहार

आज 10, अप्रैल सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी।

इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे।

Aaj Ka Dainik Rashifal 10th April Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। यह सब आपके सही फैसलों के ही नतीजे हैं। परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज धन लाभ हो सकता है। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। जल्दबाजी में लिया हुआ फैसला आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में से सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। बेवजह का अहंकार और टकराव आपके काम को प्रभावित कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। खर्चे कुछ कम होंगे। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाएं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
परिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के बड़ों ने यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी है तो आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। आपका लापरवाह रवैया उनकी परेशानी बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज कोई नई चुनौती खड़ी हो सकती है। आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो टीम वर्क के जरिए आज आप अपना काम सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आपके अच्छे काम को काफी सराहना भी मिलेगी। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपके कामकाज में बढ़त होगी। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। रूके में धन की प्राप्ति न होने से आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। काम के साथ आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेष रूप से जीवनसाथी को नजरअंदाज न करें। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके काम में वृद्धि होगी। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अपने करीबियों की मदद मिल सकती है। आपकी योजना कुछ आगे बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अच्छा धन कमा पाएंगे। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। खासतौर पर माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 10th April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
लव लाइफ हो या फिर मैरिड लाइफ, आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा। आप अपने साथी के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन बेहतर साबित होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। मानसिक रूप से आज आप बेहतर महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरे होंगे। व्यापारियों का कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। बेहतर होगा भविष्य में आप जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है। आपके प्रिय को उचित देखभाल की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आज आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। दफ्तर का माहौल तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। कमजोर स्वास्थ्य के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
परिवार के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। आप अधिकांश समय अपने माता पिता की सेवा ही करेंगे। अगर आप विधार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको को सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। इसके अलावा आपको बढ़ते हुए खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को काम से जुड़ी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज आप अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय:प्रातः4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
बिना मांगे आप किसी को भी अपनी सलाह न दें अन्यथा समस्या हो सकती है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों की बातें आपका मनोबल गिरा सकती है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप कड़ा परिश्रम करें आपके अंदर वो काबिलियत है कि आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो किसी नए कार्य की शुरुआत भी सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, April 10, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion