Latest Updates
-
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक
Aaj Ka Rashifal 10th August: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, इन राशियों को भी मिलेगा मनचाहा फल
क्या है आज सभी 12 राशियों के भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। छोटी सी बात पर आपके बीच अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप उग्र होने से बचें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको तोहफा भी मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर जल्दबाजी में आप कोई भी काम ना करें अन्यथा आप से बड़ी लापरवाही हो सकती है। इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी बातों का मान रखेंगे और आज वे आपके लिए कुछ बढ़िया भी कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में बेहतर होगी। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। हो सकता है आप घर पर ही भजन, कीर्तन, हवन आदि का आयोजन करवाएं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से पेंडिंग है तो आज आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। जाने अनजाने आप अपने प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको फिजूलखर्ची से बचने की आवश्यकता है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना ही आपकी प्राथमिकता होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। मुमकिन आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी करें। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। हो सकता है किसी कठिन कार्य को पूरा करने में आपको उनकी मदद भी मिले।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मानसिक चिंताएं बढ़ सकती है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों को सोचकर अपना कीमती समय नष्ट ना करें। सकारात्मक रहें और आगे बढ़ें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करेंगे तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। आपको उनका मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आप अपने साथी के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारियों की किसी बात से आप सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें, नहीं तो आपकी आलोचना हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में नीरसता रहेगी। जीवनसाथी काम में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कुछ उदासी भरा रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications