Aaj Ka Rashifal 10th January: इन राशियों पर रहेगी आज ईश्वर की विशेष कृपा, बनेंगे बिगड़े काम

आज 10 जनवरी, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर में अचानक कुछ मेहमानों का आगमन होगा। ऐसे में आज आपका ज्यादातर समय घर पर ही बीतेगा। हालांकि आपको अपने बजट से अधिक खर्च ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप अपने भविष्य योजना में बाधा नहीं चाहते हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं और दफ्तर में काम से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए दिन उचित है। मुमकिन ने आपकी समस्या का हल मिल जाए। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 10th January Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज पर आपको अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि ऐसे फैसले आप जल्दबाजी में ना लें। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपके किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए आप स्वयं पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका किसी बड़ी कंपनी में प्लेसमेंट हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आप अपने सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे कर पाएंगे। आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त होगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप घर में किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आप अपनों से सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आप कोई पुराना कर्ज भी चुकाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। हालांकि आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा आज उनके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे आप जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। आज लंबित कार्यों का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हो सकता है इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़े। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके रिश्ते को कमजोर बना सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज घर की साज सजावट में आप कुछ बदलाव भी कर सकते हैं इसके लिए आप जमकर खरीदारी भी करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में बॉस आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंप सकते हैं, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई भी गलती करने से बचें। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। मुमकिन है आज पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान हो जाए। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप शारीरिक और मानसिक रूप से बढ़िया महसूस करेंगे। आज आप अपनी किसी रुचि पर ध्यान भी दे पाएंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 6:50 से रात्रि 9:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। यदि आप खरीदारी करने के लिए मार्केट जाने वाले हैं तो आप जरूरी चीजों की लिस्ट पहले ही बना लें अन्यथा बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है छोटी सी बात पर आपके बीच कहासुनी हो जाए। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। दफ्तर में सहकारियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। जाने अनजाने आज आपसे कोई ऐसी गलती हो सकती है जो आपके लिए मुसीबत की वजह बन जाएगी। व्यापारियों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 2:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। व्यापार में तेजी आएगी। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो साझेदारी में कार्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर के सदस्यों को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे आज आप उनके लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। यदि आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अगर आप किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान हैं तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। बेवजह के झगड़े झंझट आपकी मानसिक शांति को भी भंग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है, लेकिन आपको कर्ज और उधार सोच समझकर देने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। आप अपनी सूझबूझ से किसी बड़ी चुनौती को पार करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा मिलेगा। आप अपनी कुशलता से किसी व्यापारिक मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। आप इसी तरह अपना परिश्रम जारी रखें। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके पार्टनर आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 7:50 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है अच्छा लाभ कमाने के लिए आपको सूझबूझ से काम लेना होगा। इस समय आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको खर्चों में कुछ कटौती करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, January 10, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion