Aaj Ka Rashifal 10th June: तुला राशि वाले सेहत को लेकर ना करें लापरवाही, इनके जीवन में भी आज मचेगा बवाल

क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरी होगी आपकी मनोकामना? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में विपरीत परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे आपकी मुश्किलें और बढ़ जाए। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। बेहतर होगा आप अपना हर काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करें। आपको जल्द ही उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आज आपको कोई भी बड़ा खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 1 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 10th June 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारी आप से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आज आपका कोई लंबित कार्य भी पूरा हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों की ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन प्राप्त होगा। ऐसे में आपका आज का दिन सुकून में गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आप की सामान्य से बेहतर रहेगी। महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में अपने सभी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। इससे आप बॉस के गुड बुक्स में आ सकते हैं, साथ ही आपको स्वयं के लिए भी कुछ अतिरिक्त समय भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी रुकावट आएगी। विपरीत परिस्थिति में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय आपका हौसला बढ़ाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:55 से 7:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आप नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। मुमकिन है आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा आज बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। नकारात्मक चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि कठिन विषयों को समझने में आपको दिक्कत महसूस हो रही है तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लें। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 6:15 से 9:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में काम का बढ़ता हुआ दबाव आज आपको काफी परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। व्यापारियों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपकी परेशानी का हल निकलने की संभावना है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो कठिन विषय पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

स्वास्थ्य के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यदि आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो आप बिना सोचे समझे स्वयं ही कोई भी दवा लेने से बचें। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपना पक्ष शांति और समझदारी से रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी सकारात्मक और काम के प्रति लगन आज हर किसी को प्रभावित करेगी। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। आज आप बच्चों के लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे। इस समय ग्रुप स्टडी करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। यदि कुछ दिनों से आपके जीवनसाथी की सेहत ठीक नहीं है तो आज उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आप काफी फिट और एनर्जेटिक रहेंगे। ऐसे में इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। दफ्तर में आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक आज अपने सभी फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। मार्केट में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही सुकून में गुजरेगा। आज आपके प्रिय खुलकर अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है तभी आप उच्च अधिकारियों और बॉस की नजर में आ सकते हैं। व्यापारियों को आज अपने फैसले स्वयं ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आप दूसरों के कहने पर कोई भी निर्णय लेने लेने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। हो सकता है आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़े। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। स्वास्थ्य का मामला आज कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। खासतौर पर अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस करते हैं तो आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बिना सोचे समझे किसी का भी पक्ष ना लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप स्वयं के लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए और समय की बचत के लिए आपको कड़ी मेहनत के साथ स्मार्ट वर्क करने की आवश्यकता है। यदि आज आप पर वर्कलोड अधिक है तो आप अपने सभी कार्यों को योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आपके बीच बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, June 10, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion