Latest Updates
-
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके -
Women’s Day Wishes For Girlfriend: नारी है शक्ति...इन संदेशों से अपनी गर्लफ्रेंड को दें महिला दिवस की शुभकामना -
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ
Aaj Ka Rashifal 10th May: इन राशियों का भाग्यपक्ष आज रहेगा मजबूत, हर क्षेत्र में मिलेगा सकारात्मक परिणाम
अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि स्वास्थ्य से जुड़े कोई भी समस्या हो रही है तो आज आपकी सेहत में अचानक भारी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और डॉक्टर से सलाह लें। आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से भी बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे। वहीं व्यापारियों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहना होगा अन्यथा आपका नुकसान संभव है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपके प्रिय का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। अगर आप नौकरीपेशा हैं और खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको बढ़िया ऑफर मिलने की संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के माहौल में सुधार आएगा। आज माता-पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4:30 से 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप अपने समय का सदुपयोग करें और मन लगाकर पढ़ाई करें। यदि कठिन विषयों को समझने में आपको परेशानी हो रही है तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। मुमकिन है आपके प्रिय आपको नजरअंदाज करें। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आज उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर के सदस्यों के साथ आज आप अधिक समय बिताएंगे। विशेष रूप से अपनी माता के साथ आप अपने मन की बात खुलकर साझा कर पाएंगे। यदि आपने अपनी संतान से कोई वादा किया है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास जरुर करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपका लंबित कार्य पूरा होगा। ऐसे में आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि जल्दबाजी करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। मुमकिन है जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखेंगे। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनों के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। खासतौर पर जीवनसाथी पर अधिक ध्यान दें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। आपको अपने किसी करीबी से आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। यदि हाल ही में आपने किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है तो आज उसका फल आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अपना कारोबार आगे बढ़ने का आपका सपना जल्द ही पूरा होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। ऐसे में आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है तो आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आज आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत रहना होगा। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप समय पर पूरा कर पाएंगे। आज आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। लोहे के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आप कुछ नए लोगों से जुड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको शांति और समझदारी सपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपकी आज की डेट बेहद खास रहने वाली है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए काफी उलझनों भरा रहेगा। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है और आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। बेहतर होगा आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। दफ्तर में यदि आज आपका कोई काम अधूरा रह जाता है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। आज बॉस आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातक अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। इस समय आपको सही तरीके से धन का प्रबंध कर आगे बढ़ना होगा। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें अन्यथा आपके बीच का रिश्ता और कमजोर हो सकता है। आज स्वास्थ्य आपका ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। खासतौर पर बासी भोजन से परहेज करें अन्यथा आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा आप पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप फिजूलखर्ची से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई जोखिम उठाया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है या फिर आपका वेतन बढ़ सकता है। हालांकि इस समय आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा जाने अनजाने आप उनके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप शौक मौज पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











