Latest Updates
-
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा
Aaj Ka Rashifal 10th May: कन्या राशि वालों की होगी बड़ी तरक्की, ये राशियां भी रहेंगी आज लकी
दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
अपना दैनिक राशिफल पढ़कर आप असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य जैसे अच्छे कार्य में लगा सकते हैं। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए जीवनसाथी के साथ आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएंगे। आज आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिल सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे और आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही आप काफी फुर्तीले भी रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:35 से रात्रि 8 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापारी हैं और आज किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो गई है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करने का प्रयास करें। आपके बीच की दूरियों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 8:10 से 10:50 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। इस समय आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखेंगे तो आपकी परेशानियां काफी कम हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता के साथ आज आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जहां बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। यदि आप अपने भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आज आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा का सही जगह लगाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ कुछ ज्यादा समय व्यतीत करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 6:45 से 11:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आप परमानेंट हो सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5:05 से 7:25 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपके अच्छे गुणों और कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आज आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज मनचाहा मुनाफा हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको खुले दिल से खर्चे न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप आय का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
केवल भाग्य के भरोसे बैठने से कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा आप बेवजह की चिंताओं से दूर रहें। अपना दिमाग शांत रखें और सही दिशा में प्रयास करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों को लेकर आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से अधिक खर्च न करें। इसके अलावा पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए भी आज का दिन उचित नहीं है। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान की ओर से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको अपने बच्चे पर काफी गर्व महसूस होगा। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो आज उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। दफ्तर में काम को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। आपको समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज निवेश करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आप अच्छी तरह सोच विचार करके ही अपना फैसला लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 11:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई में कोई रुकावट आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। इसके अलावा आप अपने बड़ों से भी सलाह ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग ठीक से करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापारियों को नई डील करने का मौका मिल सकता है। खासतौर पर अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय:प्रातः 4:05 से 7:45 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यस्त रहने के कारण आज आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। हालांकि रिश्तों में तालमेल अच्छा रहने की वजह से किसी तरह की समस्या नहीं होगी। पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है,लेकिन आपको सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेने होंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर के साथ एक रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलेगा। आपके साथी आपको कोई खास तोहफा भी दे सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कुछ समय से आप कामकाज का बोझ अधिक महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। वर्क लोड कम रहने के कारण आज आपको अपने लिए भी समय मिलेगा। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं। आप स्वयं के लिए खरीदारी आदि भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज वे आपको कोई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। इसके अलावा आपका काफी धन भी खर्च होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











