Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 10th October: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। काम का बोझ कुछ कम रहने की संभावना है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। आप दोस्तों और परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू खर्च आसानी से पूरे होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आज बॉस का मूड कुछ खराब रहने की संभावना है। हो सकता है छोटी सी गलती पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़े। व्यापारियों को आज बड़े सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होगा और आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ मेहमानों का घर आना होगा। हो सकता है आपको उनकी कोई बात अच्छी ना लगे। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। विशेष रूप से यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आज पैसों से जुड़े काम आप संभलकर करें। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में वकील से सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप कर्ज या उधर लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे सुंदर दिनों में से एक हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय दिल की जगह दिमाग का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आपके प्रिय आपको कोई खास तोहफा भी दे सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपको मुश्किल में डाल सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपने वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना होगा। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। आज आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। ऐसे में आपकी थकान बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। हो सकता है आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी फैसला लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज सुख सुविधा की किसी महंगी वस्तु की भी आप खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 12:50 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
काम के अलावा आपको अपने बच्चों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो लापरवाही महंगी साबित होगी। यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का अंत होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:40 से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
