Aaj Ka Rashifal 10th September: मिथुन राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी खुशखबरी, क्या कहते हैं आपके सितारे?

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि लंबे समय से आप काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। इस समय आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 10th September Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, विशेष रूप से माता पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि कुछ दिनों से पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में आप सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की टकराव से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया भी प्लान कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप अपनी मेहनत और लगन के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे चर्चा ना करें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप उनके साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय:प्रातः 4:05 से 7:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लगेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 11:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें। पिता आपकी किसी बात से नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपकी समस्या कुछ बढ़ती नजर आ रही है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मन में कई तरह के विचार आएंगे और मानसिक रूप से आप अशांत रहेंगे। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आप किसी करीबी से खुलकर अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:35 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ अपने साथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में भी आज आप आसानी से काम कर पाएंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 8:10 से 10:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आप एक दूसरे का साथ पाकर काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

बेवजह जीवनसाथी पर शक करने की आपकी आदत के कारण आज आपके रिश्ते में दूरियां बन सकती हैं। आपको अपने प्रिय पर भरोसा मजबूत करने का प्रयास करना होगा अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लग सकता है। पैसों की बात करें तो आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। यह सब आपके खर्चीले स्वभाव का ही नतीजा है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 6:45 से 11:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दैनिक खर्चे आसानी से पूरे होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5:05 से 7:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप जितना हो सके बचत पर ध्यान दें। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ और समय प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, September 10, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion