Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 11th April: नवरात्रि का तीसरा दिन इन राशि वालों के जीवन में लाएगा शुभता
आज ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति का सभी 12 राशि वालों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
काम के सिलसिले में यदि आप घर से दूर रहते हैं तो आज काफी समय बाद आपको अपनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही यादगार रहने वाला है। आप थोड़ा भावुक भी महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम को लेकर आप ज्यादा तनाव लेने से बचें। आपको अपना दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में बॉस के सामने आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उनके सामने खुद की ही तारीफें करेंगे तो यह आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। मुमकिन है आपको शर्मिंदा भी होना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आप अपना फैसला लेने में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप संतान की शिक्षा आदि को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप पहले ही अपना बजट तैयार कर लेंगे तो आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आप अपने काम से जुड़े सभी दस्तावेज तैयार रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। मुमकिन है आज कुछ अधिकारी जांच के लिए आएं। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आज लंबे समय से फंसा हुआ पैसा भी आपको वापस मिलने की संभावना है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। खासतौर पर बड़े भाई या बहन के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 7:30 से रात्रि 9:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा जाने अनजाने आज आप उनके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। दफ्तर में आपको सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप बेवजह हर किसी को सलाह देने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस समय आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है, साथी आप सही दिशा में प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बेवजह के खर्च हो सकते हैं। पैसों को लेकर किसी से आपकी कहासुनी हो सकती है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7:50 से 10:35 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है, साथ ही अपने व्यावसायिक फैसले आप पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास जारी रखने की आवश्यकता है। सकारात्मक रहें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा। विशेष रूप से आज माता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस बदलते हुए मौसम में आपको अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आलस्य आप पर हावी हो सकता है। ऐसे में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आपको काफी झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। व्यापारी यदि कोई नया कार्य करने वाले हैं तो हो सकता है आपके इस काम में रुकावट आए, लेकिन आपको शांत दिमाग से काम लेने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखने की आवश्यकता है। आज जीवनसाथी के साथ बेवजह की बात पर अनबन हो सकती है। आप एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें और झगड़े झंझट से बचें।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि कुछ दिनों से आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आज परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप अपने व्यवहार में भी कुछ बदलाव लाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है जिसके कारण आपका काम अटक सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी कागजी काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तरक्की प्राप्त करने के लिए यदि लंबे समय से आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आप अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद ही अपना निर्णय लें नहीं तो आप किसी चालक की भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर पर नजर बनाकर रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है जहां तक बात स्वस्थ की है तो आपको नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। मुमकिन है आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आए। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। आज धन कमाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। हालांकि व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में यह आपके बीच अनबन की वजह बन सकती है। ज्यादा तनाव आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है, इसलिए आप स्वयं पर नकारात्मकता को हावी ना होने दें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। खुद पर ज्यादा दबाव ना डालें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। दफ्तर में वर्कलोड कुछ कम रहेगा। ऐसे में आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। सहकर्मियों के साथ भी आज आपको कुछ हंसी मजाक करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ कागजी काम पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:45
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज घर के सभी सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान होगी। कामकाज से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातक आज कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। आज बॉस की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा लोगों को अपना काम ईमानदारी से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अचानक आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अगर आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। हो सके तो आप अपने प्रिय के साथ आज कहीं घूमने फिरने के लिए जाएं या उनके लिए तोहफे आदि खरीदें। इससे आपके रिश्ते में प्यार और नयापन बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 7:20 से रात्रि 8:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











