Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 11th December: मिथुन राशि वाले ना करें आज ये काम, आप भी जानें अपनी किस्मत का हाल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज सब कुछ सामान्य हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी कार्य करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 5:10 से 10:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। नौकरी करने वाले जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। यदि लंबे समय से आपके किसी कार्य में कानूनी रुकावट रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा देगी। आज बॉस आपसे काफी नाखुश रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आपकी साझेदारी भी टूट भी सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। काम के साथ आपको अपनों के लिए भी पर्याप्त समय निकालना होगा। सेहत में सुधार के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप व्यर्थ की चिताओं से भी दूर रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर में चल रही है समस्याओं का अंत होगा। रिश्तों में सुधार आएगा। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। दफ्तर में लंबे समय से आपका कोई अटका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। आज बॉस भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों की ओर से आपको शाबाशी मिल सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। व्यापारियों को आज उम्मीद से अधिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज पिता की ओर से आपको कोई बहुत ही फायदेमंद सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। हालांकि आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके पार्टनर आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आप खुले दिल से खर्च ना करें। दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम भी आप बहुत ही ध्यानपूर्वक करें। व्यापारियों को बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। सेहत के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों को बोझ बढ़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 4:20 से 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आपका तनाव काफी बढ़ सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। दफ्तर में आज आप अपने सभी काम समय से पहले पूरे कर पाएंगे। आपकी मेहनत और लगन उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय के लेने के लिए दिन उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आपको बहुत ही सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप मनचाही जगह पर ट्रांसफर की इच्छा रखते हैं तो आज आपको इससे जुड़ी कोई बढ़िया खबर मिल सकती है। व्यापार विस्तार की योजना भी आज आगे बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











