Latest Updates
-
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना
Aaj Ka Rashifal 11th February: तुला राशि वालों को मिलेगा नौकरी का ऑफर, इन राशि में भी दिखेगा सकारात्मक बदलाव
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। हालांकि व्यापार से जुड़े जातकों को लेन देन के मामले में अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आएंगे। आज वे आपकी तारीफ भी करेंगे। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आप जल्दबाजी में अपने फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें विशेष रूप से यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 12:20 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर रात को गाड़ी चलाते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य से बना रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपके शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपके सुझाव आज बॉस को काफी प्रभावित करेंगे। जल्द ही इसका फायदा आपको हो सकता है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। खासतौर पर अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। व्यापारियों को अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। खासतौर पर यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। आप पूरी एनर्जी के साथ अपना काम करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपको इस तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 9:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। नौकरीपेशा जातकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। व्यापारियों को आज कोई भी गैरकानूनी काम ना करने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका फायदा आपको हो। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपके काम की तारीफ हो सकती है। टीमवर्क के जरिए आप अपना काम तय समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। यदि अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने में आपको कोई समस्या हो रही है तो आप अपने किसी करीबी से सलाह जरूर लें। आर्थिक मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा कार्य करने वाले हैं आप संभलकर रहें। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर) : यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई कागजी काम अटकने की संभावना है। आपका नुकसान भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। घर की सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विशेष रूप से माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतें हैं तो आप इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पाने का प्रयास करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। यदि हाल ही में आपने नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना सफल हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। खासतौर पर आज पिता आपसे बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के आपके प्रयास में आपको सफलता मिलती दिखाई दे रही है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप घर पर ही पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन कर सकते हैं। दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। खुदरा व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा ना करें। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज आप कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको घुटनों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 9:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपके बीच दरार पड़ सकती है। मुमकिन है आप अपनी साझेदारी खत्म करने का भी फैसला लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव परेशान कर सकता है। आज आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आप अपनी जेब पर नजर बनाकर रखें। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज पिता की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आज का दिन आपके लिए कोई नई चुनौती लेकर आ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में वे आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें ना करें। आपकी गप्पेबाजी की आदत आज आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास रहेगा। आज आपके साथी आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा और आज आपके घर की शांति एक बार फिर लौट आएगी। आज आपको अपने बड़ों की ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको स्वयं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:22
शुभ समय: प्रातः 6:35 से 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आती है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी ओर से प्रयास करना होगा। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितनी खास हैं। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











