Aaj Ka Rashifal 11th January: कर्क राशि को मिलेगी आज बड़ी सफलता, इन 2 राशि वालों के भी खुलेंगे भाग्य

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज आपको डबल मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन लगातार बढ़ते हुए खर्च आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से बचें नहीं तो आप अपनी मानसिक शांति को भंग कर बैठेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:50 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 11th January Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आज आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपकी यह यात्रा टल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपकी छवि खराब कर सकते हैं। बेहतर होगा आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। पैसों के मामले में दिन कुछ बेहतर रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप सारी चिताओं को भूलकर स्वयं पर ध्यान देंगे। हो सकता है आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम भी शामिल करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज पैसों की कमी की वजह से अटका हुआ आपका कोई काम भी पूरा होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास उन्हें काफी प्रभावित कर सकता है। व्यापारियों को बड़े उद्देश्य की प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेते हैं तो मुमकिन है उसका अच्छा परिणाम भविष्य में आपको मिले। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव भाव आज आपके बीच झगड़े की वजह बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज कैसे जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। यदि आपने कोई छोटा-मोटा निवेश किया है तो हो सकता है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिले। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। आज पिता आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज उनकी सलाह से आपको अच्छा फायदा भी हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच के मसलों को हल करने का प्रयास करें नहीं तो आपके बीच की कड़वाहट और बढ़ सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहेगा। आपको अपने साथी पर भरोसा बढ़ाने की जरूरत है अन्यथा आपके बीच अलगाव संभव है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। आपका गलत रवैया उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बिगाड़ सकता है। व्यापारी सही माध्यम से लाभ कमा पाएंगे। मार्केट में आप उसकी स्थिति और भी मजबूत होगी। स्वास्थ्य में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कोई बदलाव किया है तो आज आपको उसका उचित परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी सुनहरा मौका मिल सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं है तो आज उसमें बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। हो सकता है उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का हल मिल जाए। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

भावनाओं में बहकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें अन्यथा आपकी परेशानियों और बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आज आपकी चिंता बढ़ा सकता है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप मन लगाकर अपने काम करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी कार्य में कानूनी अड़चन आएगी। हो सकता है आपका काफी धन भी खर्च हो जाए। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। इस समय आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही आप डॉक्टर से भी सलाह लें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:15 से 2:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं दवाइयों, खिलौनों, कपड़ों आदि से संबंधित कार्य करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज आप एक से अधिक स्रोत से धन कमा पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आज माता की ओर से लाभ संभव है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने की संभावना है। आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है, साथ ही आप कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको टीम वर्क पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। आज आप कोई जोखिम भरा निर्णय भी ले सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। खासतौर पर अगर आपकी नौकरी अस्थायी है तो आज का दिन आपके लिए कठिन रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप अपनी जेब पर नजर बनाकर रखेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। मुमकिन है वे आपको शादी के लिए भी प्रपोज करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के अंदर ऊर्जा की कमी देखने को मिलेगी। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। घर के सदस्यों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। खासतौर पर बड़ों के साथ बातचीत करते समय आप गलत शब्दों का प्रयोग ना करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन उचित है। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Desktop Bottom Promotion