Latest Updates
-
Who Is Divyanka Sirohi: कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही? जिनका 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन -
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, रजिस्ट्रेशन से हेलीकॉप्टर बुकिंग तक जानें सभी जरूरी नियम -
बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल -
दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिले 2 नए सिस्ट, अब होगी इम्यूनोथेरेपी, जानें क्या है ये ट्रीटमेंट -
World Earth Day 2026 Quotes: धरती हमारी, जिम्मेदारी हमारी...पृथ्वी दिवस पर ये संदेश भेजकर फैलाएं जागरूकता -
वादियों में अब सन्नाटा है...Pahalgam हमले की पहली बरसी इन शायरियों और संदेशों से दें शहीदों को श्रद्धांजलि -
Ganga Saptami 2026 Date: 22 या 23 अप्रैल, गंगा सप्तमी कब है? जानें सही तारीख, महत्व और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: बुध का नक्षत्र परिवर्तन इन 5 राशियों के लिए शुभ, जानें आज का भाग्यफल -
गर्मियों में पेट की जलन से हैं परेशान? ये योगसान एसिडिटी से तुरंत दिलाएंगे राहत -
Heatwave Alert: अगले 5 दिनों तक इन शहरों में चलेगी भीषण लू, 44°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी की एडवाइजरी
Aaj Ka Rashifal 11th June: पैसों के मामले में आज इन राशि वालों को लगेगा बड़ा झटका, हो सकती है धन हानि
आज 11 जून, मंगलवार का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है पैसों की कमी की वजह से दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़े। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। ऐसे में आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। आज हर कोई आपकी तारीफ करेगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। ऐसे में मन अशांत रहेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें, जल्द ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कारोबार में उतार चढ़ाव के बावजूद आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर आज आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लगने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आने वाले दिनों में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपच, गैस, एसिडिटी, आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपके बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं तो उससे जुड़ी बातें गुप्त रखने का प्रयास करें नहीं तो आपके विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 11:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जाए। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। बेहतर होगा बातचीत के जरिए आप अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। ऐसे भी आप अपने जरूरी कार्यों की सूची पहले ही तैयार कर लें। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। उच्च अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो आज आपको आपका साझेदारी मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। काम और पैसों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और अच्छा सोचें। कामकाज को लेकर यदि आप किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इस समय उन्हें उचित देखभाल के साथ आपके भावनात्मक समर्थन की भी जरूरत है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात आपके साथी से होने की संभावना है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपकी तरक्की का सपना ही पूरा होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कारोबार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान देंगे। दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें। व्यापारियों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में आज एक नया मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप नया मकान, वाहन, जमीन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आप अपने सभी काम समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बड़ा रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आप ठीक से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। खासतौर पर बड़े बुजुर्गों के साथ आप ठीक से पेश आएं। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











