Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 11th May: कर्क राशि वालों का दिन रहेगा प्यार और रोमांस से भरा, इनके लिए भी है आज कुछ खास
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज आप घर की साफ सफाई रखरखाव पर भी ध्यान देंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कम होगा। आज आप अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। ऐसे में आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काफी लाभदायक रहने वाली है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी फुर्तीले और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आप आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका कोई सामान चोरी या गुम हो सकता है। कामकाज का बढ़ता हुआ भोज आज आपको काफी थका हुआ महसूस कर सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर आज वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और समझदारी से काम लें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आपको अपने मन की बात खुलकर साझा करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:55 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आज आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों की बात करें तो आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है। दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आज आप समय से पहले ही अपने काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। हालांकि आपको अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। दूसरों के कहने पर यदि आप अपना कोई भी व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च अधिकारियों की किसी बात से सहमत नहीं है तो आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि लेनदेन से जुड़े किसी मामले में समस्या हो रही है तो आपको शांति से बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपको अपने साथी की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आज आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात भी शेयर करेंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके बीच की दूरियां बढ़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। यदि आप बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो वह आपको आसानी से प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी बड़ी सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचना होगा। स्वास्थ्य आपका कुछ कमजोर रहने की संभावना है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो अपने परीक्षा की तैयारी में आप ज्यादा ढील ना दें अन्यथा इसका बुरा असर आपके परीक्षा के परिणाम पर पड़ सकता है। संतान पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें और उनके मन की बात जानने का भी प्रयास करें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप नौकरीपेशा हैं और अपनी वर्तमान नौकरी के साथ कोई छोटा-मोटा पार्ट टाइम जॉब और करना चाहते हैं तो मुमकिन है आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो। हालांकि आपको अपनी नौकरी पर फोकस बनाकर चलना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में आपने छोटा-मोटा निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि किसी कानूनी मामले को लेकर आप परेशान हैं तो बाहरी लोगों से सलाह लेने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा, साथ ही आपको सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों ने यदि हाल ही में काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:54
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर की किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी का परिचय दें और इस तरह की बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। दफ्तर में आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आपका काम समय पर पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। आपके साथ ठगी हो सकती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह लिए बिना कोई भी फैसला लेने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय के ख्यालों में खोए रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











