Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 11th May: ग्रहों के शुभ प्रभाव से आज इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं। इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं।
तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कामकाज को लेकर आप जरूरत से ज्यादा तनाव न लें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।।सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में कुछ हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा छोटी सी बात पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:25 से 7 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है और आज आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से किसी बड़ी आर्थिक समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:36
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपकी आज की डेट बहुत ही खास रहेगी। आपके साथी आपको आपका मनपसंद तोहफा भी दे सकते हैं। दफ्तर में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ आप अपने सभी काम पूरे करेंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात सेहत की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे,
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आप कोई ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 12:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आज आपको आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आपको पीठ या कमर से जुड़ी समस्या होने की भी संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। खुले दिल से खर्च न करें। जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रहने वाला है। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा नष्ट होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:29
शुभ समय:शाम 5:15 से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर लंबे समय से आप अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा होगा। आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही आसानी से ले पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कड़े परिश्रम के बावजूद यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो यह समय बदलाव का है। इसके अलावा आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय:शाम 5:35 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है और लंबे समय से उनका हेल्थ चेकअप नहीं हुआ है तो इसके लिए आज का दिन उचित है। आपको उनका नियमित चेकअप करवाते रहना चाहिए। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। यह सब आपके गलत फैसलों का नतीजा है। दफ्तर में उग्र होने से बचें, विशेष रूप से उच्च अधिकारियों के सामने आप ठीक से बर्ताव करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। आपका बनता हुआ काम बीच में अटकने की संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 3:15 से शाम 7:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से आज आपके घर में वाद विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। दफ्तर में इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देकर आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। मुमकिन है आज आपको यात्रा भी करनी पड़े। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नज़र आ रही है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा दूसरों की बातों में आकर अपने घर की शांति भंग न करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू करना होगा। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज न करें। यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको टीम वर्क पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा आपके हाथ कोई नया ऑर्डर लगने की संभावना है। घर का माहौल शांत रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर व्यापारी हैं तो आज आपको बड़े ग्राहकों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इससे आपके कारोबार में बढ़त होगी। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:50 से 10:10 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











