Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 11th October: इन राशि वालों के जीवन में आएगी आज खुशियों की बहार
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। घर हो या कार्यस्थल आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। अपनी वाणी और व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें अन्यथा बेवजह के झंझटों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में खराब सेहत का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज उनकी ओर से आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से अपनी तरक्की का सपना देख रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच चल रहा तनाव खत्म होगा। जहां तक बात स्वस्थ की है तो आपको आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपके जीवन में कोई नया और सकारात्मक बदलाव आ सकता है। यदि कुछ दिनों से पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे।
शुभ रंग:पील
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि दूसरों के कहने पर आप अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें अन्यथा आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप स्वयं को कई सारी चिताओं से घिरा हुआ पाएंगे। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। दफ्तर में काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेवजह के झगड़े से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके साथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। दफ्तर में आपकी ऊर्जा हर किसी को प्रभावित करेगी। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न नजर आएंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:25 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े लोगों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती अन्यथा आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन देन भी कर सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आज उनकी पढ़ाई पर आपका कुछ धन भी खर्च होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी सेहत का आप अधिक ध्यान रखें अन्यथा उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। आप ठगे जा सकते हैं। दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा होगा। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। दोस्तों और परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। आज आपको उनकी ओर से कोई बढ़िया उपहार भी मिल सकता है। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल होगा और आपका आपका विश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











