Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
Aaj Ka Rashifal 12th August: कन्या राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला, ये राशियां भी रहेंगी आज भाग्यशाली
अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल, तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज की मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। किसी करीबी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा अब समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। पैसों के मामले में खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आज आप अपने प्रिय का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:50 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल आज ठीक नहीं रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उभर सकता है। ऐसे में घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका टकराव हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए भी दिन उचित नहीं है। दफ्तर में आपको समय का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपको उनका समर्थन प्राप्त होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहत के मामले में आज का दिन बेहतर साबित होगा। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते है। आपको अपना पक्ष आत्मविश्वास के साथ रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप जीवनसाथी के लिए कुछ खास करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:37
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 8:35 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप आसानी से धन इकट्ठा कर पाएंगे। इसके अलावा आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति होगी जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी याद आज एक बार फिर ताजा हो जाएगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापारियों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा निवेश करने से बचना होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरीपेशा हैं और बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर बड़े भाई या बहन के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:25 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके लव पार्टनर आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। मुमकिन है आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला लें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने से पहले आप अपने बजट का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। सेहत के मामले में मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। बेहतर होगा आप अपने बर्ताव में नरमी लाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च ना करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपको सर्दी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11:10 से शाम 4:10 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात सेहत की करें तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
किसी कारणवश मन अशांत रहेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। बेहतर होगा आप बेकार की बातों से दूर रहें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला सभी का दिल जीत लेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











