Latest Updates
-
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट
Aaj Ka Rashifal 12th December: ये 3 राशियां रहेंगी आज भाग्यशाली, जानिए क्या है आज आपके भाग्य में
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए शुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आज आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। हो सकता है आज आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त हो। व्यापारियों को नई डील करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से आपको तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको एक साथ कई कार्य निपटान पड़ सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी बड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): आर्थिक मामले में आप किसी भी तरह के लापरवाही ना करें। विशेष रूप से यदि आज आप बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको काफी संभलकर रहना होगा। दफ्तर में आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आज आपकी सारी शिकायतें दूर कर देगा। हो सकता है आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने की भी योजना बनाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। आज कोई भी आर्थिक लेन देन करने से बचें। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। ऐसे में आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के कारण काफी निराश हो सकती है। आज आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा, साथ ही उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके बीच की दूरियां कम होगी और आपके प्रिय जमकर आपकी तारीफों भी करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको फिजूल खर्ची से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे कोई भी गलती होती है तो आप उसे खुले दिल से स्वीकार करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आपको थायराइड की समस्याया है तो आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। आपके महत्वपूर्ण फैसले में आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खान-पान में लापरवाही के कारण सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें में बढ़ती नजर आ रही है। आज आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का पूरा ध्यान रखना होगा। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपने खर्चों में कुछ कटौती करने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल शांत रहेगा। आज आपको अपनों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। इसके अलावा आपकी कमजोरी भी बढ़ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। शौक मौज पर जरूर से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस राशि की विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूती होगी। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज घर में पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से काम लें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लानी होगी। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लेंगे। दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य बड़ी सरलता से पूरा हो जाएगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि अपने नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आपको उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











