Latest Updates
-
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव
Aaj Ka Rashifal 12th February: आर्थिक तंगी से बचने के लिए मिथुन राशि वाले करें ये काम, जानें आज का राशिफल
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसका होगा नई चुनौतियों से सामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही सुखद समय बिताएंगे। मुमकिन है आप लॉन्ग ड्राइव के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतनी जल्दी ही आपको अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि काम का प्रेशर अधिक है तो आप शांत दिमाग से अपना काम करने का प्रयास करें। आपका चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट आपके काम के साथ आपकी छवि को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ होगा। अतीत में लिए हुए किसी फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिलता दिखाई दे रहा है। माता-पिता आपसे बेहद पसंद रहेंगे। आज आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। कामकाज से जुड़े किसी बदलाव के बारे में अगर आप विचार कर रहे हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। सेहत से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने के साथ खानपान का भी ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:37
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 8:35 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): यदि आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे। इस समय खुले दिल से खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज उन्हें काफी प्रभावित करेगी। व्यापारियों को निवेश करने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय में ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने परिवार को पर्याप्त समय देंगे। यदि कुछ दिनों से सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विशेष रूप से माता-पिता के साथ आप खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। आज वे आपके मन की इच्छा को भी जान पाएंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो आपको उसे चुकाना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप उसे खुले दिल से स्वीकार करें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को आज काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनों के साथ आप रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग भी मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। किसी गरीबों की ओर से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपकी मेहनत सफल होगी। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को काफी संभलकर रहना होगा। पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। अपनी लाइफ स्टाइल को और भी बेहतर बनाने के लिए आप स्वयं के लिए जरूरी खरीदारी भी करेंगे। बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज वे आपको कुछ और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दे सकते हैं। वही व्यापार से जुड़े जातकों को पुराने किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आज जीवनसाथी के साथ आप किसी खूबसूरत जगह पर कैंडल लाइट डिनर के लिए जा सकते हैं। आज आप अपने प्रिय से कोई वादा भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए बॉस आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से निवेश से जुड़े फैसले आप दूसरों के कहने पर लेने से बचें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। बच्चों की शिक्षा आदि को लेकर यदि कोई समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): घर के सदस्यों के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी गलतफहमियों को दूर करने की आप कोशिश करें। इसके अलावा अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ से निकल सकता है। दफ्तर में अचानक एक साथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती है। ऐसे में आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई बनता हुआ कार्य आज अचानक बीच में अटक सकता है। ऐसे में आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:25 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): यदि आज आप किसी को धन उधार देते हैं तो आप बिना सोचे समझे यह काम ना करें तो बेहतर होगा अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने के लिए अपना बजट पहले ही तैयार कर लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। यदि आपने अपने प्रिय से कोई वादा किया है तो हो सकता है आप उसे पूरा न कर पाएं। ऐसे में आपकी यह बात उन्हें नाराज कर सकती है। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा होगी। आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या गहरी हो सकती है। स्वास्थ्य आपका कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी योजनाओं के अनुसार ही आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपको मुसीबत में डाल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अच्छी धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपको काम से जुड़े कुछ सुझाव देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ेगी। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। इस समय आपको उनकी संगति पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता ना मिले। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11:10 से शाम 4:10 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज बड़ों की सलाह से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप दूसरों की गलतियां निकालने की जगह अपने काम पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप इसी तरह अपने फैसले सोच समझकर लेते रहें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में उन्हें लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बेहतर होगा बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications