Aaj Ka Rashifal 12th January: कुंभ राशि वालों की बढ़ेगी आज मुश्किलें, सेहत और पैसों को लेकर ना करें ऐसी गलती

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन, नौकरी-व्यापार आदि से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। आप काम के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको निवेश करने का कोई मौका मिल सकता है। यदि आप कुछ अनुभवी लोगों की सलाह से निवेश करते हैं तो मुमकिन है भविष्य में आपको इसका उचित परिणाम मिले। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। आज आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी गलती ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 9:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 12th January Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी दूर करने के लिए आज का दिन उचित है। हो सके तो अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लंबित कार्यों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। यदि आज आप शॉपिंग आदि के लिए जाते हैं तो आप अपनी जेब ज्यादा ढीली करने से बचें। केवल जरूरत की चीजों पर ही धन खर्च करने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सुस्ती और आलस महसूस हो सकता है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ समय:शाम 4 बजे से 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के खर्चों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आज बॉसर की नजर आप पर बनी रहेगी। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह परेशानी अस्थायी है इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा। ऐसे में आप अपने कुछ अटके हुए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका कोई भी कार्य अधूरा रहता है तो आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए सोच समझकर रणनीतियां बनाने की जरूरत है। आज आप किसी बड़ी व्यवसायिक लेनदेन को भी अंजाम दे सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:सुबह 8:10 से 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको अपनी क्षमताओं को पहचानने की जरूरत है। बेहतर होगा आप सही दिशा में प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आपकी कड़ी मेहनत आपके व्यापार को नहीं ऊंचाई दे सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। खासतौर पर माता-पिता से बेहद प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके भाई या बहन की शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज उनकी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अपने व्यक्तित्व और रंग रूप को बेहतर बनाने के अपने प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। व्यापारियों को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि कुछ समय से आप अपने सामाजिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज का दिन आपके शादीशुदा जीवन के सबसे खास दिनों में से एक हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। इसके अलावा यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो उन्हें एक बार रिमाइंड जरूर कराएं। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट है और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने की आपकी आदत आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। आप बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट ना करें। हो सकता है आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। ऐसे में इसका गलत खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। अगर आपका कोई आर्थिक लेन देन रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। व्यापारियों को आज बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। ऐसे में इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहें। स्वास्थ्य को अनदेखा करने से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर अगर आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप बेकार की चीजों से दूर रहें और अपने समय का सदुपयोग करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। ऐसे में आपको समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को कोर्ट कचहरी के मामले में अधिक सतर्क रहना होगा। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन ना करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आप बढ़िया समय बिताएंगे। अच्छी सेहत के लिए आपको पर्याप्त आराम भी करना होगा साथ ही आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:8
शुभ समय:सुबह 8:35 से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका पूरा ध्यान आपके पारिवारिक जीवन पर होगा। मुमकिन है ऑफिस से जल्दी छुट्टी लेकर आप परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए भी जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है और कारोबार में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप खुले दिल से खर्च करेंगे। हो सकता है आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती उपहार भी खरीदें। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपकी कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। जीवनसाथी का बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। बेवजह की बात पर आज आपके बीच कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें और बढ़ेगी। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। खासतौर पर बेवजह के खर्चों से बचें। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। हालांकि आपको उधार लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको दांत से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, January 12, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion