Aaj Ka Rashifal 12th June: इन राशि वालों के जीवन में आएगा आज सकारात्मक बदलाव, मिलेगा मेहनत का अच्छा परिणाम

ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल जहां कुछ राशि वालों का आज बड़ा फायदा कराएगी, वहीं कुछ के जीवन में उथल-पुथल मचेगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपके भाग्य में क्या है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों को एकजुट रखने में आप कामयाब रहेंगे। आज का दिन अपनों के साथ बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज को लेकर आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में विचार कर रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 12th June 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। इसके अलावा आप खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे और जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको एक दूसरे से अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:40
शुभ समय:सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको अपने पार्टनर का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। ऐसे में आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर इस तरह की बातें आपकी छवि भी खराब कर सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। वजनदार चीज उठाने से बचें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

करियर में अच्छी प्रगति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप समय पर भोजन करें, साथ ही अपनी दिनचर्या में व्यायाम भी शामिल करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी और आप जी तोड़ परिश्रम करेंगे। यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला को परेशान कर रहा है तो आपको उससे भी छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे आज अपने अतिरिक्त कार्य भी तेजी से पूरी करेंगे। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक निर्णय आपके लिए अनचाही परेशानी का कारण बन सकता है। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। नौकरीपेशा जातक एक साथ कई कार्य निपटाने से बचें नहीं तो आपसे कई गलतियां हो सकती है और इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी। यदि आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है। सेहत पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आपको कर्ज या उधार लेना पड़े। हालांकि आप जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। यदि आप उनकी बातों को नजरअंदाज करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। विशेष रूप से जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है, लेकिन आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। अगर आप पैसों की तंगी से बचना चाहते हैं तो आप सोच समझकर खर्च करें। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है । सेहत आपकी कमजोर रहेगी और आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेग और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में प्यार रोमांस बना रहेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने साथी को प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको आए का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे, साथ ही मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज परिजनों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। आप अपनी पुरानी कुछ अच्छी यादों को भी तरोताजा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफे को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं। जहां तक बात आप के स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

माता पिता के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसे में आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। अचानक आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आज आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपने मन को स्थिर रखना होगा। आज इधर उधर की बातों में आपका काफी समय नष्ट हो सकता है। ऐसे में आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अधिक बचत करने की कोशिश करें, साथ ही अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप सही जगह निवेश करें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, June 12, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion