Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 12th March: सेहत और पैसों के मामले में इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा बेहद शुभ
आज 12 मार्च, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस होगा। हालांकि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आप बेहतर महसूस करेंगे, साथी आप अपने काम पर भी फोकस कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों ने यदि हाल ही में किसी नई परियोजना पर काम शुरू किया है तो आपको तेजी से अपना काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवन में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं लेकिन आप मुश्किलों से घबराने की जगह उनका सामना डटकर करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसे में आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा अधिक बचत कर पाने की आपकी इच्छा भी पूरी होगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। परीक्षा में आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपकी रचनात्मक क्षमता को काफी सराहा जाएगा। ऐसे में जल्द ही इसका उचित परिणाम भी आपको मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नई डील करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक सकता है, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। शौक मौज पर अधिक धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 6:15 से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका लापरवाही रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार और शांति से समझाने का प्रयास करें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने हाल ही में कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। अगर आप नई प्रॉपर्टी आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बेवजह की चिंता से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उन पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय की मदद से आज आप किसी घरेलू मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। दफ्तर में आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। यदि बॉस आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपते हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े फायदे के लिए आप शार्टकट रास्ते अपनाने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपने दिन को खास बनाने के लिए आप जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें, साथ ही अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बेकार की चीजों पर नष्ट ना करें। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें अपने सहकर्मियों से शेयर ना करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। अचानक आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक मोर्चे पर स्थिति सुखद रहेगी। अपनों के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको तोहफा भी मिल सकता है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू पाने का प्रयास करना होगा। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लाएं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का रूखा व्यवहार आज आपका तनाव बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप जमकर मेहनत करें और अपने परिश्रम से हर किसी को मुंहतोड़ जवाब देने का प्रयास करें। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज अचानक कोई खुशखबरी मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। आप अपनी खुशियां अपनों के साथ साझा करेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपका कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आपको गलत खान-पान की आदतों से बचना होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप पर जिम्मेदारियां कुछ कम रहेगी। ऐसे में आपको दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। आज आपके पार्टनर खुलकर अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। मुमकिन है आप अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके प्रिय आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपका कोई नया व्यावसायिक संबंध बना है तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। ऐसे में आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:31
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। ऐसे में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। मुमकिन है आज आप शॉपिंग आदि के लिए भी जाएं। आप कुछ नए कपड़ों, गहनों आदि की खरीदारी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। उनकी मदद से आप जीवन की मुश्किलों को आसानी से पार कर पाएंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। धन कमाने का मौका आपके हाथ से निकल सकता है। दफ्तर में आपको पूरी ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी नया काम ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथाप आपका नुकसान हो सकता है। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में भी वे आपकी मदद कर सकते हैं। मुमकिन हैं अपने खाली वक्त में आप उनके लिए कुछ बढ़िया करने की योजना बनाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। इसके अलावा आज आप बचत कर पाने में भी सक्षम होंगे। दफ्तर में बॉस के सामने आप ठीक से बर्ताव करें। आपका ओवर कॉन्फिडेंस आज आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज ना तो आपका फायदा होगा और ना ही नुकसान। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:33
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











