Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 12th May: सिंह राशि वालों को मिलेगी आज अच्छी खबर, इनके जीवन में भी खुशियां देंगी दस्तक
आज आपके जीवन में कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): पूजा पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें। आज जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। हो सकता है आपकी कही हुई कोई बात आपके प्रिय को बुरी लग जाए। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। बेहतर होगा काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपको अपने किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): अगर आप बेरोजगार हैं और हाल ही में आपने नौकरी के लिए कहीं इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आप जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ उनकी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आपके रिश्ते में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): दफ्तर में इधर उधर की बातों में ज्यादा ध्यान देने की जगह आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। सहकर्मियों के साथ स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें शेयर करने से बचें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपके किसी बनते हुए कार्य में बाधा डाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:55 से शाम 6:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों का कोई अटका हुआ काम आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आपको अपनी इस मेहनत का उचित परिणाम जल्द ही मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। आज आप जीवनसाथी के लिए तोहफा आदि भी खरीद सकते हैं। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप अपनी दवाइयां नियमित रूप से लेते रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आप अपने लव पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएंगे। मुमकिन है आप भविष्य की कुछ योजनाएं भी बनाएं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। काफी दिनों बाद आज आपके जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आज आप अपने दिन को और भी यादगार बनाने के लिए घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप पैसों से जुड़े काम सोच समझकर करेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर होगी। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें। इसके अलावा अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह पर निवेश करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आप के लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:45
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधा में वृद्धि हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह की बात चल रही है तो आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। व्यापारियों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका कोई कठिन कार्य बड़ी सरलता से पूरा हो सकता है। ऐसे में आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में किया हुआ कोई काम आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। आपसे छोटी छोटी कई गलतियां हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 9:40 से 11:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और इस अवसर का आप भरपूर लाभ उठाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसला लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। सेहत के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): निजी हो या पेशावर जीवन आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मुमकिन है आज आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिले। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को नई सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप अपना स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ आवश्यक कदम भी उठाने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। यदि आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहने की जरूरत है नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप पार्टनरशिप में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर के किसी सदस्य को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। मुमकिन है आज अपनों की मदद से आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल मिल जाए। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बिना सोचे समझे अपने प्रिय से कोई भी वादा ना करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आज आपका ध्यान भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











