Aaj Ka Rashifal 12th October: कर्क और तुला राशि वालों को होगा आज बड़ा आर्थिक फायदा

क्या कहते हैं आज आपके सितारे? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में आप अपने सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही बिल्कुल ना करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अति उत्साहित होकर जरूर से ज्यादा खर्च ना करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:34
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 12th October Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके अच्छे प्रदर्शन के साथ आपके संतुलित व्यवहार के लिए भी आज आपको सराहा जाएगा। पैसों की स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 6:55 से 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। हालांकि आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। हो सके तो आज कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कपड़ों का व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से दुगना फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रहेगा। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको यूरिन इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने कमजोर विषयों पर अधिक अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और उनका पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हो सकता है आज आप जीवनसाथी के लिए तोहफा आदि भी खरीदें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सेहत के मामले में दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। खानपान का अधिक ध्यान रखें। कामकाज के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आप अपनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। कारोबार में बढ़त होने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:आसामानी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1:35 से शाम 4:35 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारिक मामलों में आपको बहुत ही सोच समझकर अपना निर्णय लेने की जरूरत है नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। आज सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों की उन्नति हो सकती है। आज आपकी मेहनत सफल होगी। पैसों से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आप चिंता मुक्त रहेंगे और स्वयं पर ध्यान दे पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में परिवार के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आप व्यर्थ की चीजों से दूर रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपको किसी पुराने उधार से भी छुटकारा मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सोशल मीडिया पर जरूर से ज्यादा समय बिताना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य पर भी फोकस करने की जरूरत है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से कुछ नाखुश रहेंगे। हो सकता है वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां भी निकालें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपको अपने खाने पीने का ध्यान रखने की जरूरत है और आप अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास रहेगा। आज आप खुलकर अपने साथी से मन की बात साझा करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप बचत भी कर पाएंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:20 से 7:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, October 12, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion