Latest Updates
-
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS
Aaj Ka Rashifal 12th September: इन 4 राशियों की किस्मत का आज चमकेगा सितारा, आप भी जानें अपने दिन का हाल
अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। आप चिंता मुक्त रहेंगे और आपको अपने लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए या फिर मूवी आदि के लिए जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप अच्छी सेहत आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको किसी अपने की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को जोखिम भरे पैसे लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि लंबे समय से आपका कोई आर्थिक लेन देन रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि साझेदारी में कोई कारोबार शुरू करने वाले हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बेहतर होगा आप इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है। आपको इस तरह की बातों से बचने की आवश्यकता है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। घर का माहौल शांत रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
निजी जीवन में चल रही किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। अपनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के बड़ों के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते जाएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको अनावश्यक खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। आज उनकी ओर से आपको कोई खास सरप्राइज भी मिल सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपके काम के साथ आपके व्यवहार की भी खूब प्रशंसा होगी। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपको अपने प्रिय को समझने का एक बार फिर मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहतमंद रहने के लिए आपको चिंता से दूर रहना होगा। ज्यादा तनाव लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में छोटी सी गलती पर आज बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी और आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि हो सकती है। आज आप किसी करीबी के लिए कोई बढ़िया तोहफा भी खरीद सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:45 से 8:45 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर हो या कार्यस्थल आप सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। बेवजह का चिड़चिड़ापन और क्रोध आपके लिए ठीक नहीं है। दफ्तर में आपको आपका कोई मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपको आराम भी मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। कर्ज और उधार लेने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोर्ट कचहरी का कोई पुराना मामला परेशान कर सकता है। आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के मन की बात जानने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। यदि आप तो खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। पिता की ओर से आज लाभ संभव है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











