Latest Updates
-
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 13th April: कैसा रहेगा 13 अप्रैल शनिवार का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां
आज का दिन कुछ राशियों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा तो वहीं कुछ की मुश्किलें बढ़ने वाली है। तो आइए देखते हैं आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है जिसे करने की आपको लंबे समय से इच्छा थी। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका है तो आज वह पूरा हो सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मुमकिन है किसी घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप अपनों के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 8 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): कुछ लोग आपके वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी के साथ आपका बंधन काफी मजबूत है। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और लगाव बना रहेगा। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अच्छा धन कमा पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातक पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): विद्यार्थियों के लिए स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास विफल हो सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। आप स्वयं पर नकारात्मकता हावी ना होने दें और अपने प्रयास जारी रखें। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है दफ्तर में आपकी सुस्ती और आलस्य आपको मुसीबत में डाल सकती है। आज बॉस आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कोई भी बदलाव करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में कसरत शामिल करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): ग्रहों की शुभ स्थिति आज आपका कोई बड़ा आर्थिक फायदा करा सकती है। ऐसे में पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपना कोई पसंदीदा कार्य भी कर सकते हैं। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा यदि आपके किसी कार्य में कानूनी अड़चन आ रही है तो आपकी यह परेशानी भी दूर हो सकती है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन है आज आप अपने प्रिय के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:35 से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज आप समझ पाएंगे कि बिना सोचे समझे पैसे खर्च करना आपके लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। दफ्तर में आपका कोई काम अधूरा ही रह जाएगा। ऐसे में उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। मुमकिन है इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़े। व्यापारियों के लिए आज का दिन कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आपको अपना हर एक कदम बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बेवजह क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आज जीवनसाथी काफी दुखी रहेंगे। बेहतर होगा दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकलाने से बचें। सेहत का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। परिजनों के साथ आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में आप वहां सभी के लिए ध्यान का केंद्र होंगे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व की आज जमकर तारीफ होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप छोटा-मोटा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। दफ्तर में आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आपका काम समय पर पूरा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज कामकाज को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): छोटी छोटी बातों पर चिंता करने की आपकी आदत आज आपका दिन खराब कर सकती है। मुमकिन है व्यर्थ की बातों में ही आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठें और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाए। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से उच्च अधिकारियों के सामने आप ठीक से बर्ताव करें। व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। खासतौर पर अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही ज्यादा रोमांटिक रहने वाला है। आंखें दिल की बात बयां कर देती है, यह बात आज आप समझ पाएंगे। अपने पार्टनर का साथ पाकर आप स्वयं को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का अच्छा मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): घर के सदस्यों के साथ आज आप ज्यादा समय बिताएंगे। मुमकिन है आपके जीवन में चल रही किसी परेशानी के बारे में आप उनसे बातचीत करें। हो सकता है आज आपकी इस परेशानी का हल आपको मिल जाए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने के कारण आज उच्च अधिकारी आपको काफी खरी खोटी सुना सकते हैं। ऐसे में मन में कई तरह के विचार आएंगे। हालांकि आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): कोई पुरानी बीमारी आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में आज आपको अस्पताल का चक्कर भी लगाना पड़ सकता है। मुमकिन है डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो। दफ्तर में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपसे कई गलतियां हो सकती है और आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपका प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:55 से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। दफ्तर में वर्कलोड कम रहने की संभावना है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। हो सकता है आज आप अपनी किसी पसंदीदा जगह पर घूमने के लिए भी जाएं। अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से किसी कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज आपका वह काम पूरा हो सकता है। आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने प्रिय का समर्थन भी मिले। अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए किसी नए एक्सरसाइज की शुरुआत करने के लिए दिन बढ़िया है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आज किसी करीबी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को कुछ ठेस पहुंच सकती है। ऐसे में मन खिन्न रहेगा और आपका गुस्सा भी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी ऐसा कदम ना उठाएं जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाए। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपने बैंक से कर्ज लिया है तो उसकी किश्तें चुकाने में आप लापरवाही ना करें। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी गलती के कारण बड़ा नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं से अच्छा लाभ हो सकता है। खासतौर पर छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications