Aaj Ka Rashifal 13th April: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज कोई खुशखबरी, इन राशियों का भी दिन रहेगा खास

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप दिन भर में होने वाली सारी छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको अपनी दैनिक योजनाओं को भी सफल बनाने में भी मदद मिलेगी।
यहां आपको आपके पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो चलिए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा।

Aaj Ka Dainik Rashifal 13th April Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकता है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। हालांकि कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले आप परिजनों की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी ठीक नहीं है। कामकाज से जुड़े प्रयास में तेजी आएगी। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ किसी बात पर आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। पैसे के मामले में आप लकी रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कम होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ का भी काम आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर काफी समय से आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आज आपके सभी काम तेजी से पूरे होंगे। आप कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं भी बनाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। यदि आपकी कोई कीमती वस्तु इधर-उधर हो गई है तो आज उसके मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार आपकी तरक्की रोक सकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। पैसों की बात करें तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी आमदनी से संतुष्ट नहीं है तो इस समय आपको कुछ नया और रचनात्मक करने की आवश्यकता है। मुमकिन है जल्द ही इसका फायदा आपको मिले। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दैनिक खर्चे आसानी से पूरे होंगे। घर का माहौल की अच्छा रहेगा। घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होगा। सेहत आपका ध्यान रखें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 13th April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको स्वार्थी लोगों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। आज वे आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आज बेवजह की बातों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहने वाली है। आपको बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करें। आपको अपने रिश्तों को अहमियत देने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आप के प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी वापस भी ले ली जाए। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए कोई भी गलत कदम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:10 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी आज की डेट बहुत ही यादगार रहने वाली है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लें। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव न लें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपकी मुलाकात किसी खास और प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है भविष्य में आपकी इस मुलाकात का अच्छा फायदा आपको हो। दफ्तर में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपसे बड़ी लापरवाही हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। यह दिन लंबे समय से आप किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय बिता पाएंगे। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग भी मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आप जमकर मेहनत करें और आगे बढ़ें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हो सकता है आपके प्रिय आपके साथ रूखा व्यवहार करें। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत में सुधार आएगा। हालांकि आपको आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:प्रातः 4:25 से दोपहर 12:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और कड़ी मेहनत के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। आप धैर्यवान रहें, उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। व्यापारियों को अच्छे आर्थिक फायदे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, April 13, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion