Latest Updates
-
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
Aaj Ka Rashifal 13th August: सिंह राशि वालों की मेहनत होगी आज सफल, कैसा रहेगा आपका दिन?
ग्रहों की बदली में चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस आपके द्वारा किए गए कार्यों में कमियां निकालेंगे। बेहतर होगा आप अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही चले नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखने का प्रयास करें। बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। खर्चों में कमी आएगी। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। बॉस आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। ग्रहों की शुभ स्थिती आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आप अपनी मेहनत से अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आपके बड़े बुजुर्गों को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपको उनकी ओर से कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रताप 5:05 से 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
लंबे समय से आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल होगी। जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही अच्छी रहने वाली है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी, घर आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:35 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि काम से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 8:55 तक तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आप नए स्रोतों से धन अर्जित कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। रिश्तो में कड़वाहट कम हो सकती है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन उचित नहीं है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। गुस्से में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जल्द पैसा कमाने के लिए आपको कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचे नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी और आज आपको धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होगी। आपका प्रमोशन होगा और आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिलेंगे। व्यापार से जुड़े जातक अगर अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 10:10 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 6:50 से रात्रि 8:50 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बढ़ता हुआ खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकता है। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहा है। खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications