Latest Updates
-
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट
Aaj Ka Rashifal 13th December: नौकरी-व्यापार में इन राशियों की होगी आज बड़ी तरक्की
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है।
अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव से बचें। बेवजह के झगड़े झंझट आपके घर की शांति को भंग कर सकते हैं। इसके अलावा इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर नौकरी करने वाले जातकों को समय का ध्यान रखें। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से दुगना फायदा हो सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने के लिए दिन उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच अनबन होने की संभावना है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो व्यावसायिक निर्णय लेने में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप किसी अनुभवी और करीबी व्यक्ति से सलाह लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 10:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में वीजा आदि को लेकर कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी आज दूर हो सकती है। आप चिंता मुक्त रहेंगे और आपको अपने लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए या फिर मूवी आदि के लिए जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप अच्छी सेहत आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): निजी जीवन में चल रही किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। अपनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के बड़ों के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। अगर आप नौकरीपेशा है तो आपकी तरक्की हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): दफ्तर में आपके काम के साथ आपके व्यवहार की भी खूब प्रशंसा होगी। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपको अपने प्रिय को समझने का एक बार फिर मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। कर्ज और उधार लेने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोर्ट कचहरी का कोई पुराना मामला परेशान कर सकता है। आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के मन की बात जानने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):कार्यस्थल पर आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम दिया जा सकता है। ऐसे में आप छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ कमाने के लिए समझदारी से अपने फैसले लेने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। हालांकि आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि लंबे समय से आप किसी भी वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:20 से 10:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):कानूनी मामलों में आपको अधिक संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आप इसी तरह सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करते रहें। बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द भी बढ़ा सकते हैं। आपको अपने बजट के अनुसार ही चलने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। आज आप निवेश आदि का भी फैसला ले सकते हैं। परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अपना बर्ताव ठीक रखने की आवश्यकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें। कामकाज से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











