Aaj Ka Rashifal 13th February: इन 4 राशियों पर पड़ेगा आज का दिन भारी, सेहत और पैसों के मामले में रहें सावधान

आज के दिन आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में आज आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। ऐसे में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप अपना काम ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप अपनों के लिए भी निकालें। इससे आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 10:20 से दोपहर 12:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 13th February 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपकी यह यात्रा टल सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। मुमकिन है आज आपके प्रिय आपसे काफी नाराज रहें। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें नहीं तो आपके बीच की खटास बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है। किसी सहकर्मी के छुट्टी पर होने के कारण आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां संभालती पड़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप बेरोजगार हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारी में किसी भी तरह की कमी ना रहने दें। व्यापारियों के लिए दिन की शुरुआत कुछ खास नहीं होगी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। आज आप कोई छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। ऐसे में आपको काफी राहत मिलेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:40
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आ सकता है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। यदि पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपको आर्थिक फायदा होने का भी संकेत मिल रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी सेहत अचानक बिगड़ सकती है। ऐसे में आज आपको डॉक्टर के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। मुमकिन है दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपकी छवि खराब कर सकता है, साथ ही इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। भविष्य में ऐसे फैसले आप बहुत ही सोच समझ कर लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको हाथ या पैर में दर्द की परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको उनके साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी हुई या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तरक्की का संकेत मिल सकता है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी सकारात्मक भी रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:10 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घरेलू मामलों को आप स्वयं ही सुलझाने का प्रयास करें। बाहरी लोगों से सलाह लेने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाएगी। यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि हाल ही में अपने किसी नए व्यापार की शुरुआत की है तो आपको अपनी रणनीतियां बहुत ही सोच समझकर बनाने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। हालांकि आपको देर तक भूखा ना रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपकी आज की डेट बहुत ही यादगार रहेगी। हो सकता है आपको अपने प्रिय की ओर से कोई बड़ा सरप्राइज मिले। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपको खास महसूस कराने के लिए जीवनसाथी कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:43
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आपकी कोई कीमती वस्तु गुम हो गई है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आप जो भी फैसला लेंगे भविष्य में उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। आज आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छी और फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आपका कुछ पैसा किसी शुभ कार्य पर भी खर्च हो सकता है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। मुमकिन आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात काफी मजेदार रहेगी। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपकी निजी जीवन की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। खास तौर पर बच्चों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है आप अपने काम पर भी ठीक से फोकस ना कर पाएं। ऐसे में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है दूसरों के बहकावे में ना आएं नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:35 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। दफ्तर में आज आपको आपका कोई मनपसंद कार्य मिल सकता है। ऐसे में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, February 13, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion