Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 13th July: धन के देवता कुबेर इन राशि वालों से रहेंगे आज प्रसन्न
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि किसी कारणवश आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज आपको अपनों की याद सताएगी। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएंगे। पैसों के मामले में आपको जरा संभलकर रहना होगा। अति उत्साहित होकर अपने बजट से अधिक खर्च ना करें। कामकाज से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आप अच्छी तरह से सोचसमझ कर लें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7:05 से 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खास रहेगा। आपके साथी आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। एक दूसरे के प्रति आपका लगाव और बढ़ेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सेहत के मामले में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से आज बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर की शांति भंग होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। दफ्तर में आपकी सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। आज आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2:55 से शाम 5:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपकी कोई रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। छोटा से छोटा काम भी आप मन लगाकर करें। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज परिजनों की ओर से आपके रिश्ते को हरी झंडी मिल सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको खुद के लिए भी समय निकालने की जरूरत है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे मामले में आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात भी साझा करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आज आप बेहतर महसूस करेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का आप भरपूर प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। यदि आप जीवनसाथी को कोई तोहफा आदि देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 6:20 से 9:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
भाई बहनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों पर कहासुनी से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी करने वाले जातक अपनी मेहनत से उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपना पक्ष शांति से रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12:25 से 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें अन्यथा आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 4 से 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। अपने दिन को खास बनाने के लिए आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 8:35 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
